सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को आजीवन कारावास

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मानवेंद्र सिंह ने अपना फैसला सुनाते हुए मामले के चारो आरोपियो को जीवनकाल तक के लिए सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार आरोपियों के द्वारा मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र के शिवधारा इलाके में दुर्गा पूजा देखने गई किशोरी को उठाकर जंगल ले जाकर गैंगरेप किया गया था। चौबीस अक्टूबर दो हजार बीस को हुई घटना की जानकारी सामने आने के बाद मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने पांच घण्टे के भीतर आरोपियो को गिरफ्तार कर एवं दस दिन में चालान पेश किया था। इस मामले में चार आरोपी धीरज सिंह,लक्ष्मण सिंह,रंजीत सिंह और छोटू उर्फ बिहारी को जीवनकाल तक के लिए सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है । सजा सुनाए जाने के दौरान पुलिस बल भी मौजूद था। शासन की तरफ से मामले की पैरवी लोक अभियोजक धन श्याम राय ने की।

DEVELOP BY ASHOK SINGH

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours