तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
रंगों का त्यौहार होली एवं कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों के दिलों दिमाग में द्वद कशमकश की स्थति बनी हुई है एक तरफ सदियों पुरानी चली आ रही परंपरानुसार रंगों और खुशी का त्योहार होली मनाये जाने की दिली उन्माद वहीं दूसरी ओर विश्व व्यापी कोरोना संक्रमण का खौफ ऐसी हालत में लोगों के मन मस्तिष्क में उदासी और मायूसी का रंग चढ़ा हुआ है बाद इसके कमोवेश होली त्योहार मनाने लोगों के दिलों में दबीदबी सी एहसास देखा जा रहा है। कोरोना काल के बीच रंगों का पर्व होली मनाये जाने तैयारियां शुरु हो गई है आने वाले दिन रविवार को होलिका दहन तथा सोमवार को धुलैंडी के साथ रंगों एवं खुशी का त्यौहार होली शासन प्रशासन व कोविड-19 नियम के दायरे में रहते हुए मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के भयावहता के कारण रंग गुलाल दुकानों में भी अपेक्षाकृत विक्री कम होने से दुकान दारो के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है।कोरोना के खौफ के बाद भी लोगों में जिंदादिली उत्साह बरकरार है। खौफ के साये में भी रंगों का त्यौहार होली मनाने लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
AS

+ There are no comments
Add yours