तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
ग्राम बेलखरिखा, इरगवा एवं पलगडी में स्वच्छता को लेकर छ: दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव उपस्थित रहे । साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच ग्राम बेलखरिखा श्री जितेन्द्र सिंह ने की । साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में आईटी सेल प्रभारी मक़सूद हुसैन, उपसरपंच बेलखरिखा मो. आशिक खाँ, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एम. सिद्दीकी, डी.पी.ओ. श्री गिरीश गुप्ता जी , बी.डी.सी. सराफत अली उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन राम प्रसाद रजवाडे ने की । कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जप उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने हेतु सभी हितग्राहियों को वचनबद्ध किया। साथ ही स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलाया । जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एम.सिद्दिकी ने स्वच्छ भारत का उद्देश्य व्यक्ति, क्लस्टर और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के माध्यम से खुले में शौच की समस्या को कम करना या समाप्त करना है। साथ ही श्री जितेन्द्र सिंह , सरपंच बेल्खरिखा ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रह करके अपने परिवार , मौहल्ला, समाज और देश को कैसे साफ रखें, इस पर ज्यादा फोकस किया। साथ ही डी.पी.ओ. श्री गिरीश गुप्ता ने कहा की सफाई है जरुरी और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए गोले बनाये । लोगों से कहा गया है,कि जब अधिक जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें।
कोरोना काल को देखते हुए इस बार कार्यक्रम की रूपरेखा पहले कार्यक्रमों की अपेक्षा बिल्कुल भिन्न थी। इस समय कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों को 4 अथवा 5 के ग्रुप में बुलाकर सर्टीफिकेट एवं सम्मान राशि को वितरण किया गया। इस मौके पर एस.ए.के. मेमोरियल के अध्यक्ष श्री अंजुलेश लकरा , श्री रमेश कुमार, श्री विवेक सिंह , अकाश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम को सफलता पुर्वक समाप्त किया गया ।
AS

+ There are no comments
Add yours