वार्डो के विकास में समभाव,सम्यक दृष्टिकोण की सर्वथा कमी
तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
कोरोना काल के मदद्देनज़र जहाँ वित्तीय संसाधन सीमित हैं ऐसे में 29.960 लाख रुपये महापौर आवास के रंग रोगन,नवीनीकरण में ख़र्च करना बेतुका निर्णय हैं,बेहतर होता उक्त बड़ी राशि मूलभूत,बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति में व्यय की जाती जिससे जनता को सहूलियत मिलती।
जिसमें नगर निगम चिरमिरी नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ पार्षद संतोष सिंह ने निगम द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के अनुक्रम में अधोसंरचना मद से स्वीकृत राशि के सन्दर्भ में प्रतिक्रिया देते हुए व्यक्त किये।नगर निगम चिरमिरी के नेता प्रतिपक्ष पार्षद संतोष सिंह ने कहा कि कोरोना काल के मदद्देनज़र मूलभूत,बुनियादी कार्यो को प्राथमिकता क्रम में वरीयता देनी चाहिए,ऐसे में महापौर निवास में मौजूदा हालात में बेवजह 29.960 लाख खर्च करना अतार्किक एवं बेतुका निर्णय प्रतीत होता हैं,बेहतर होता कि उक्त बड़ी राशि जनहितार्थ कार्यो में व्यय की जाती।

नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह ने महापौर और विधायक की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि वार्डो के विकास कार्यो हेतु आबंटित राशि मे भी भेदभाव की झलक स्पष्ट दिखती हैं।सिर्फ चहेते,जी हुजूरी करने वाले पार्षदों के वार्ड में योजनाओं की स्वीकृति दी गयी हैं कई पार्षदों के वार्ड को नज़र अंदाज़ किया गया हैं। विकास कार्यो की राशि आबंटन में सम्यक दृष्टि,समभाव का आभाव साफ नजर आता हैं।बेहतर होता कि सभी वार्डो में समान भाव से समुचित विकास कार्यो को तरज़ीह देनी चाहिए।
भाजपा पार्षद संतोष सिंह ने कहा कि इसके पूर्व वार्ड पार्षदों के निवास को चिन्हांकित करने वाले बोर्ड में भी निगम क्षेत्र के किसी भी पार्षदों की फ़ोटो न होना,समस्त पार्षदों का अपमान,अनादर हैं।
छत्तीसगढ़ में ये पहला निगम होगा जहाँ पार्षदों के निवास स्थान को बताने वाले बोर्ड में पार्षद की फ़ोटो ही नदारद हैं,उक्त बोर्ड पार्षदों के निवास स्थल को प्रदर्शित करता हैं,पार्षद एक गरिमामय पद हैं जिसे जनता चुनती हैं।
चिरमिरी महापौर ने पार्षदों की फ़ोटो लगाना मुनासिब नही समझा बल्कि पार्षद की जगह खुद अपने विधायक पति की फ़ोटो लगवाई जिससे निगम पार्षद अपने को अपमानित महसूस कर रहे।जबकि उक्त बोर्ड में पार्षदों की फ़ोटो अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।चिरिमिरी निगम में मनमानी पूर्ण कार्यव्यवहार,पार्षदों की अनदेखी निंदनीय हैं।
उन्होंने कहा कि महापौर को सबको साथ लेकर समभाव सम्यक दृष्टि से विकास कार्यो को अंजाम देनी चाहिए लेकिन महापौर द्वारा मनमाने तरीके से कार्य किया जा रहा है।
AS

+ There are no comments
Add yours