विधायक डॉ. विनय जायसवाल, महापौर कंचन जायसवाल के सयुक्त प्रयास से विकास की बयार पर जगमगा रहा नगर पालिक निगम चिरमिरी …

Estimated read time 1 min read

  • नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए चिरमिरी नगर पालिक निगम के 40 वार्डो के विभिन्न विकास कार्यो के लिए अधोसंरचना मद से स्वीकृत की 5 करोड़ की राशि.

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

छतीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु नगरपालिक निगम निरगिरी जिला कोरिया को अधोसंरचना विकास कार्य हेतु राशि रू. 500.00 लाख की वित्त समिति द्वारा अनुशंसा की है। उक्त अनुशंसा के अनुसार संचालनालय के पत्र क्रमांक 11640 दिनांक 22.02 2021 द्वारा नगरपालिक निगम चिरमिरी को राशि रूपये 3 लाख की लागत सेअधिवक्ता कार्यालय चिरमिरी में लाइब्रेरी एवं
लाइब्रेरी भवन निर्माण है ।

उक्त के अनुक्रम में आयुक्त नगरपालिक निगम चिरमिरी का पत्र क्रमांक 4550 दिनाक 1003 2021 द्वारा 497.27 लाख के प्रस्ताव प्रेषित किये गये थे । प्रेषित प्रस्ताव के अनुक्रम में राशि रूपये 497.00 लाख (रूपये चार करोड़ सन्तान हजार मात्र) की स्वीकृति अधोसंरचना मद अंतर्गत उल्लेखित शतों को आधीन एतद द्वारा प्रदान की गई है जिसमे

वार्ड क्रमांक-1 में मुख्य सडक से पुराना विद्युत उपकेंद्र तक साजापहाड़ में सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक- 1 में स्थित महापौर आवास का मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक- 2 में पुलिया के पास, गङाबुड़ा पोंडी में आरसीसी रिटर्निंग वाल निर्माण, वार्ड क्रमांक- 3 में सिद्धबाबा रोड से इदरीस के घर तक लेबर ब्लाक पोड़ी में सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक- 3 में कमल के घर से रानू सोनकर के घर तक लेबर ब्लाक पोड़ी में सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक- 4 में अंजुमन ईमददिया मदरसा, छोटा मस्जिद के पास वेस्ट चिरगिरी में सारिकृतिक भवन निर्माण, वार्ड क्रमांक-5 में रघुनाथ बघेल के घर से विरेन्द्र पर एक कटहरपारा पोड़ी में सीसी रोड एवं सीसी नाली (कवर सहित) का निर्माण,
वार्ड क्रमांक- 8 पोखरी चौक, कोरिया कोलरी के पास प्रतीक्षालय शेड निर्माण, वार्ड क्रमांक- 10 पुराना जीएम ऑफिस हल्दीबाड़ी में
सांस्कृतिक भवन का निर्माण, वार्ड क्रमांक- 10 शम्भू यादव के घर के पास आमानाला हल्दीबाड़ी में सीसी नाली एवं बाउंड्री वाल का निर्माण, वार्ड क्रमांक- 10 आशीर्वाद क्लब के पास हल्दीबाड़ी में सार्वजनिक शौचालय सह यूरिनल का निर्माण, वार्ड क्रमांक- 11 मंगलम होटल से हिरागिर ग्राउंड तक सीसी रोड एवं सीसी ड्रेन (कव्हर सहित) का निर्माण, वार्ड क्रमांक- 11 छठ घाट के पास, हीराांगर दफाई, हल्दीबाड़ी में चैन लिंक्ड
स्टील नेट फेसिंग कार्य,
वार्ड क्रमांक- 14 रमेश मिश्रा के घर से शिव सिंह की घर तक हल्दीबाड़ी में सीसी रोड नवीनीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक- 14, संतोष के घर से तुर्रा पहुँच मार्ग तक एवं पिन्टू साहू के घर
से पुन्नी बाई के घर तक, हिरागिर दफाई हल्दीबाड़ी में सीसी रोड
एवं गार्डवाल निर्माण, वार्ड क्रमांक- 14 सरस्वती के घर के पास, हिरागिर दफाई, हल्दीबाड़ी में सार्वजनिक शौचालय निर्माण,
वार्ड क्रमांक- 16 बगनच्चा दफाई हल्दीबड़ी में सामुदायिक भवन का निर्माण, वार्ड क्रमांक-19 दुर्गा पंडाल के पास, शम्मू चौक, छोटा बाजार में सांस्कृतिक मंच का निर्माण, वार्ड क्रमांक- 21 सामुदायिक भवन के पास, छोटा बाजार, चिरमिरी में बाउण्डीवाल निर्माण, वार्ड क्रमांक- 21 एसईसीएल सुलभ कॉम्पलेक्स से पहुँच मार्ग तक, सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक- 21गायत्री मंदिर के पास छोटा बाजार, चिरमिरी में सार्वजनिक शौचालय सह यूरीनल निर्माण, वार्ड क्रमांक- 21, गौरी तुर्रा के पास, छोटा बाजार, चिरमिरी में सीसी
प्लेटफार्म एवं रिटर्निंग वाल निर्माण,

वार्ड क्रमांक- 22 गणेश साहू के घर के पास, सम्बलपुरी दफाई, छोटा बाजार में भवन एवं अतिरिक्त कक्ष का निर्माण,
वार्ड क्रमांक- 22 सन्नी गौड के घर के पास, उडिया दफाई, छोटा
बाजार में सांस्कृतिक भवन का निर्माण, वार्ड क्रमांक- 23 मनोहर के घर के पास से मिश्रा डेयरी तक
छोटा बाजार में नाली के ऊपर आरसीसी स्लैब कव्हर का निर्माण, वार्ड क्रमांक- 25 बीटी रोड से जाम तुर्रा तक, बरतुंगा चिरमिरी में सीसी सीढ़ी का निर्माण, वार्ड क्रमांक- 27. रसीद अहमद के घर के पास से अजीत परवा के घर तक एकता नगर, गोदरीपारा में सीसी नाली (कव्हर सहित) निर्माण, वार्ड क्रमांक- 27, शिव मंदिर के पास, गोदरीपारा, चिरमिरी में योगशाला शेड एवं यूरिनल का निर्माण,
वार्ड क्रमांक-28, सोनकर मोहल्ला एवं पुलिस लाइन बडा बाजार में सीसी ड्रेन (कव्हर सहित) का निर्माण, वार्ड क्रमांक- 29 बड़ा बाजार में इण्टरलाकिंग ब्लाक फिक्सिंग, सीसी ड्रेन (कव्हर सहित) एवं रिटर्निंग वाल का निर्माण, वार्ड क्रमांक- 29 हाई स्कूल ग्राउंड बड़ा बाजार में चैन लिंक्ड स्टील नेट फेंसिंग कार्य,
वार्ड क्रमांक- 29, मस्जिद के पास बड़ा बाजार में शेड एवं अतिरिक्त कक्ष का निर्माण,
वार्ड क्रमांक- 30, दुर्गा पण्डाल के सामने गोदरीपारा में शेड, अतिरिक्त कक्ष का निर्माण एवं चेकर्स टाइल्स व रेलिंग फिक्सिंग का कार्य, वार्ड क्रमांक- 32, शिवानी होटल से गोरखनाथ मंदिर तक गोदरीपारा चिरमिरी में प्री कास्ट इंटरलॉकिंग कंक्रीट ब्लाक फिक्सिंग कार्य, वार्ड क्रमांक- 36 डोमनहिल में सीसी रोड एवं सीसी ड्रेन का निर्माण,
वार्ड क्रमांक- 37. मस्जिद दफाई, डोमनहिल में आरसीसी रिटर्निंग वाल का निर्माण, वार्ड क्रमांक-,
30, सामुदायिक भवन डोमनहिल में प्री-कास्ट इंटरलॉकिंग कंक्रीट ब्लाक फिक्सिंग कार्य, वार्ड क्रमांक- 38 फुटबाल ग्राउंड डोमनहिल में फेंसिंग कार्य,
वार्ड क्रमांक- 39, गिरीडीह दफाई एवं धोबी दफाई, डोमनहिल में 02 नग चबूतरा निर्माण, वार्ड क्रमांक- 40, सोनामनी, डोमनहिल में समुदायिक भवन निर्माण शामिल है ।
इसके साथ ही छोटा बाजार गौठान, सोमानी गौठान, गोकुल नगर गौठान, ठोस अपशिष्ट प्लांट गोदरीपारा एवं एसएलआरएम कोरिया कालरी, चिरमिरी में सीमेंट पिट हेतु सीट लगाकर शेड का निर्माण, बड़ा बाजार मुख्य मार्ग में कालीबाड़ी के पास से रेलवे स्टेशन तक, हल्दीबाड़ी में सी.सी. गोड निर्माण कार्य,

बड़ा बाजार मुख्य मार्ग में कालीबाड़ी के पास से रेलवे स्टेशन तक, हल्दीबाड़ी में रिटर्निंग वाल, कल्वर्ट निर्माण एवं फिलिग कार्य के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है । जिसकी पुरे शहर में प्रशंसा की जा रही और वार्ड वासी अपनी वर्षो पुरानी मांग को पूरा होते देख उनका आभार व्यवक्त कर रहे है ।।

AS

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours