जनपद उपाध्यक्ष ने किया चांदो नवीन खेल मैदान समतलीकरण का भूमिपूजन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चांदो में नवीन खेल मैदान समतलीकरण का भूमिपूजन लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने की। पिछले दिनों जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव चांदो में क्रिकेट प्रतियोगिता के अवसर पर गए हुए थे तो वहां के ग्रामीणों ने खेल मैदान में समतलीकरण की मांग की थी। जिस पर जप उपाध्यक्ष ने खेल मैदान में समतलीकरण होने की सहमति दी थी। 1 अप्रैल दिन गुरुवार को जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने ग्राम के बैगा पनमेश्वर राम के साथ विधि विधान के साथ खेल मैदान की समतलीकरण का भूमिपूजन किया।

इस दौरान जप उपाध्यक्ष के साथ लखनपुर कांग्रेस पार्षद अमित बारी, कांग्रेस आइटी सेल प्रभारी मक़सूद हुसैन, सरपंच पति मोहरलाल, सचिव सत्यनारायण सिंह, रोजगार सहायक मुनेश्वर पैकरा, कपिल राजवाडे, शिवपाल प्रजापति, पनमेश्वर, लगनराम, संतोष सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे। जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव इस दौरान सरपंच, सचिव को कोविड टीकाकरण की संख्या को बढ़ाने के लिए घर घर जाकर लोगो को जागरूक करने तथा टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा 45 वर्ष से ऊपर सभी लोगो को कोरोना का टीका लगेगा। घर घर जाकर लोगो को कोविड टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित करें।लोगो को कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के लिए सावधान होकर मास्क का प्रयोग तथा सोसल डिस्टेंस का पालन और समय समय पर अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोने के बारे में जानकारी दी। जप उपाध्यक्ष के द्वारा चांदो खेल मैदान समतलीकरण मिलने पर ग्रामवासियों ने आभार जताया। इस दौरान ग्रामवासियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours