बिना डरे लगवाएं टीका, स्वयं और परिवार को करें सुरक्षित

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

विकासखण्ड बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत मोदीपारा की पंच रामरती बाई ने आज कोविड वैक्सीनेशन महाभियान में शामिल होकर वैक्सीन लगवाई। उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों से बिना डरे, बिना हिचके टीकाकरण करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिये पात्र सभी लोग जल्द टीका लगवाएं। कोरोना की रोकथाम में सबसे जरूरी है।

अब 76 वैक्सीनशन साइट जिले में

कोरिया जिले में 76 वैक्सीनेशन साइट तैयार किए गए हैं। इनमें जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर सहित सभी विकासखण्डों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) का चयन कर शामिल किया गया है। यहां कोविड जांच एवं निःशुल्क वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है। पात्र नागरिक अपना फोटो पहचान पत्र दिखाकर किसी भी कोविड टीकाकरण केन्द्र में कोविड टीका लगवा सकते हैं।
विकासखंड बैकुण्ठपुर में बनाए गए वैक्सीनेशन साइट्स में जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर, सीएचसी पटना, पीएचसी बुड़ार, मनसुख, नगर, बरपारा, टेंगनी, शहरी पीएचसी चरचा, एचडब्ल्यूसी शिवपुर, सल्का, सरभोका, सरईगहना, खरवत, तेंदुआ, पुता, गिरजापुर और सागरपुर शामिल है। विकासखंड खड़गवां में पीएचसी खड़गवां, सल्का, उधनापुर, पोड़ीबचरा, रतनपुर, बड़ेसाल्ही, बंजारीडांड़, चिरमी, एचडब्ल्यूसी मेरो, जरौंधा, बैमा, कटकोना, आमाडांड़, अखराडांड़, बौरीडाड़, गेजी, दुबछोला शामिल हैं। नगरीय क्षेत्र चिरमिरी में शहरी पीएचसी डोमन हिल, सीएचसी चिरमिरी, पीएचसी हल्दीबाड़ी, आरएचके चिरमिरी शामिल हैं।
इसी तरह विकासखंड सोनहत में सीएचसी सोनहत, पीएचसी रामगढ़, भैंसवार, बोड़ार, कटगोड़ी, एचडब्ल्यूसी रजौली, सुंदरपुर, कुशहा और अकलासरई को वैक्सीनेशन साइट बनाया गया है। विकासखंड जनकपुर में सीएचसी जनकपुर, पीएचसी बहरासी, माड़ीसरई, कोटाडोल, भरतपुर, कुंआरपुर, जमथान, कमर्जी, बरेल, हरचैका, फुलझर, बड़गांवकला शामिल है। विकासखंड मनेंद्रगढ़ में सीएचसी मनेन्द्रगढ़ एसएचसी झगराखाण्ड, पीएचसी खोंगापानी, नागपुर, बिहारपुर, केलहारी, बेलबेहरा, लेदरी, बंजी, एचडब्ल्यूसी महई, दिहुली, सिरोली, उजियारपुर, पाराडोल, कठोतिया, कछोड़, सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़, को वैक्सीनेशन साइट बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार 01 अप्रैल से 45 वर्ष व उससे अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया है। नागरिक आधार कार्ड, वोटर आई डी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस,एन.पी.आर कार्ड, पेंशन दस्तावेज में कोई एक दस्तावेज लाकर टीकाकरण करवा सकते हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours