तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
क्षेत्र में अप्रैल माह में वैवाहिक कार्य आरम्भ हो गया है। धर्म के जानकारो का कहना है कि विवाह के लिए गुरु व शुक्र बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह है। इन दोनों में से कोई भी एक ग्रह भी अस्त होता है तो विवाह के योग नहीं बन पाते हैं। इस साल भी गुरु और शुक्र दोनों ग्रह अप्रैल में उदित रहेंगे। गत 19 जनवरी को गुरु अस्त हुआ था, जो 16 फरवरी को उदित हुए और ठीक इसी दिन शुक्र ग्रह अस्त हुए, जो अब चैत्र मास के शुल्क पक्ष की षष्ठी तिथि 18 अप्रैल को उदित हो रहे हैं। इसी के साथ ही वैवाहिक मुहूर्त भी बन रहे हैं। शुक्र के उदित होने के बाद दिसंबर माह तक लगभग 50 वैवाहिक मुहूर्त बन रहा है। बता दें कि गत 2020 में भी विवाह के बहुत मुहूर्त थे लेकिन कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन की वजह से बड़ी संख्या में शादियां नहीं हो पाई थीं।
मई और जून महीने में ज्यादा मुहूर्त
मई और जून में इस साल विवाह के लिए ज्यादा और अच्छे मुहूर्त हैं। इन तिथियों के साथ ही राम नवमीं व अन्य त्योहारों पर भी देव मुहूर्त रहता है, जिसमें भी लोग विवाह समारोह आयोजित कर सकते हैं। अप्रैल से शुरू हो रहा वैवाहिक मुहूर्त 3 जुलाई तक रहेगा। जिसके बाद चातुर्मास लग रहा है। जिसमें मंगल कार्य नहीं होंगे। यह चातुर्मास 20 नवंबर को खत्म हो रहा है, जिसके बाद फिर से वैवाहिक मुहूर्त हैं।
क्षेत्र में होंगी कई शादियां
गत साल 2020 में कोरोना, लॉकडाउन और विवाह के लिए नए नियमों के कारण बहुत से लोगों ने शादी को बाद के लिए टाल दिया था, जिससे पिछले साल के वैवाहिक मुहूर्त में बहुत ही कम शादियां हो पाई थी। इस वजह से साल 2021 में क्षेत्र में बड़ी संख्या में विवाह होने की संभावना है।
as

+ There are no comments
Add yours