जिले में वैक्सीन हुई समाप्त, अधिकारियों का दावा-रात तक आ जायेगी 5 हजार वैक्सीन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

जिलों में एक तरफ कोरोना संकर्मण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है, तो वहीं पर जिले में वैश्विक महमारी पर विजय पाने के लिये लोगों में जागरूकता भी तेजी से बढ़ रही है। कोरिया जिलों में भी कोरोना का टीका लगवाने के लिये भारी तादाद में लोग वैक्सीनेशन सेंटर्स पहुंच रहे हैं। विगत सप्ताह में सुरु हुए रोजाना वैक्सीनेशन व्यवस्ता के तहत अधिक लोगों के टीका लगवाने पहुंचने के चलते जिले में वैक्सीन का डोज खत्म हो गया।
आलम ये था कि, सोमवार की सुबह से वैक्सिनेशन शुरू होने के कुछ देर बाद ही करीब सभी पॉइंट्स पर वैक्सीन खत्म हो गई थी। ऐसे में वैक्सीन के लिये पहुंचे अधिकतर लोगों को पहले तो काफी देर तक टीकाकरण के लिए इंतजार करना पड़ा। फिर बाद में सेंटर्स की ओर से उन्हें अगले दिन आकर डोज लगवाने की अपील करनी पड़ी।

क्या बोले हैं जिम्मेदार

वहीं, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस एस सिंह ने बताया कि, लोगों में कोरोना को हराने के प्रति जागरूकता बढ़ी है। यही कारण है कि, आज वैक्सीनेशन शुरु होने के कुछ ही घंटों के भीतर जिले भर में वैक्सीन खत्म हो गई है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि, आज रात तक ही एक बार फिर जिले के लिये 5 हजार वैक्सीन मिल जाएगी। इससे कल से फिर विधिवत वैक्सिनेशन शुरु कर दी जाएगी।

फैक्ट फाईल…….
जिले में टिकाकरण केन्द्रो की संख्या – 75
सोमवार को टिकाकरण हुआ – 12
सोमवार को लगा कुल टिका – 1300
अब तक जिले में लगा कुल टिका – 62268
जिले में टिकाकरण का लक्ष्य – 131498
जिले में टिका की मांग – 50 हजार
टिके की आपूर्ति हुई – 5 हजार

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours