तहसील खड़गवां के ग्राम बारी में बना कन्टेनमेंट जोन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


कलेक्टर कलेक्टर एसएन राठौर ने तहसीलदार खड़गवां द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार 3 अप्रैल को ग्राम बारी, तहसील खड़गवां क्षेत्र में कुल 15 मरीजों का जांच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुये ग्राम बारी में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के निवास स्थान से निश्चित परिधि क्षेत्र को 14 दिवस, 16 अप्रैल तक के लिए कन्टेमेंट जोन घोषित किया ळें कन्टेनमेंट जोन में पूर्व दिशा में सीतापारा तिराहा (पंचायत भवन मुगुम के पास), पश्चिम दिशा में बैगापारा बारी, उत्तर दिशा में शिवरतर का घर तथा दक्षिण दिशा में सत्य नारायण के घर तक क्षेत्र को शामिल किया गया ळें आम नागरिकों की उक्त क्षेत्र में सामान्य रूप से आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। उपरोक्त कंटेनमेंट जोन के प्रभारी अधिकारी के रूप में सुधीर खलखो, तहसीलदार खड़गवां, जिला कोरिया को नियुक्त किया गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours