जिले में कोरोना से मर रहे लोग, विभाग आंकडे छुपाने में लगा…..पखवाडे में अधिकारिक 4 तो जानकार 30 मौत बता रहे

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरिया जिले में एक बार फिर कोरोना विस्फोट नजर आ रहा है इसके बावजूद जिला प्रशासन का बेपरवाह रवैया लोगों की जान लेने पर आमादा नजर आ रहा है। विगत एक पखवाड़े में कोरिया जिले में आधिकारिक तौर पर 4 मौत होना बताया जा रहा है। वहीं पर जानकारो की मोने तो इस दौरान जिले में कोरोना से लगभग 30 मौतें हो चुकी हैं । जिसमें से अकेले चिरमिरी में 20 से 25 मौत होने के की बात जानकार बता रहे हैं । जिसमें से अधिकांष एक खास वर्ग के लोगों के होने की बात कही जा रही है जिसकी सूचना स्थानिय लोगो के द्धारा लगातार जिम्मेदारो को दी जा रही है। किन्तु विभाग के द्धारा लोगो की बातो को अनसुना कर दिया जा रहा है। लोगो का कहना है ज्यदातर मौत छोटा बाजार चिरमिरी में हुए है। दूसरी ओर लगातार यह भी खबरें आ रही है कि जिले के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले के कलेक्टर को सही जानकारी नहीं दी जा रही है और यही कारण है कि प्रशासन सख्ती होनी चाहिए उतना नहीं हो पा रहा जिले में लोग जितनी बेफिक्री दिखा रहे हैं उससे जिले का अब भगवान ही मालिक नजर आ रहा है। लगता है कि स्वास्थ्य विभाग के लोगो पर जब आफत आऐगी तब ही विभाग सही बात सामने लायेगा।

स्वास्थ्य कर्मी धडाधड हो रहे पाॅजेटिव

वहीं दूसरी ओर लगातार मेडिकल स्टॉप कोरोना पाजेटिव होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप नजर आ रहा है बताया जा रहा है कि जिले के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के डॉक्टर और कई स्टाफ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं वहीं पर दूसरी ओर जिले के कई जिम्मेदारों को भी कोरोना ने अपनी जद में ले लिया है । इसके बावजूद भी जिस तरीके से लोगों के हिलाई देखी जा रहे उससे दिन-ब-दिन मौत के आंकड़े ऊपर जाते ही नजर आएंगे ।

एक दिन में 110 पाॅजेटिव आये सामने

दूसरी ओर गत दिवस स्वास्थ्य विभाग द्वारा आंकड़े में बताया गया कि 110 कोरोना पॉजिटिव सामने आए। जिसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद बढ़कर 6484 हो गई है तो मरने वालों की संख्या 46 पहुंच गई है। वहीं पर जिले में एक्टिव प्रकरणों की संख्या 453 बताई जा रही है। वहीं पर कोरोना अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी जमकर पैर पसारता नजर आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो कोरिया जिले में 38 कोरोना पाजेटिव ग्रामीण क्षेत्रों में बताया जा रहा है। सोनहत 2 एवं जनकपुर में 6 है। वहीं पर नगरी क्षेत्रों में जो पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं उनकी संख्या 72 बताई जा रही है जिसमें शिवपुर चरचा में 2 बैकुंठपुर में 17 चिरमिरी में 35 मनेंद्रगढ़ में 18 बताई जा रही ह।ै

ये आये पाॅजेटिव

जिले के बेपरवाह लोगो के लिए सबक के तौर पर स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ लोगों में डॉक्टर कार्तिकेय सिंह जिला महामारी अधिकारी कोरोना पाजेटिव 3 अप्रैल को तो भूपेंद्र पाटनवार जिला डाटा प्रबंधक कोरोना पॉजिटिव 3 अप्रैल, शिवम गौतम का कोरोना पाजेटिव 3 अप्रैल, सांस लेने में तकलिफ के कारण कोविड हाॅस्पीटल में भर्ती । वहीं पर सालनी तिग्गा भैसवार स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कोरोना पॉजिटिव बताए जा रहे हैं जिनका होम आइसोलेशन में ईलाज चल रहा है ।

इनकी हुुई मौत

वहीं पर बीते एक पखवाड़े में मरने वालों में 4 अप्रैल एवं 3 अप्रैल को दो मौतें हुई हैं जिसमें चिरमिरी निवासी मोहम्मद नजीर एवं शिवपुर निवासी देव कंुवर की मौत कोरोना वायरस वायरस सें सं्रकमित होने के कारण रायपुर में ईलाज के दौरान मौत होना बताया जा रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours