घर बैठे विद्युत उपयोग से जुड़ी भुगतान एवं ,शिकायत व अन्य कार्यों के लिए सुविधा मोबाइल पर

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

आम जन जीवन कहे या दिनचर्या से जुड़ी अनेक क्रियाकलापों मेंं एक अहम जरूरत व आवश्यक सुविधा मेंं विद्युत आपूर्ति  सुविधा अहम है।इसके उपयोग का शुल्क हो या फिर शिकायत जैसी तमाम गतिविधीयों के लिए  दफ्तर या कार्यालय आने-जाने कि जरुरत खत्म करने के साथ ही करीब एक वर्ष से परेशानी व चिंता का सबब बनी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए डीजीटल माध्यम पर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार व मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल कि मंशा को भौतिक धरातल पर साकार करने में एक अहम माध्यम बतौर“मोर बिजली“ मोबाईल एप के माध्यम से बिजली से जुड़ी समस्त  कार्यो को आसानी से घर बैठे कर सकते हैं।उक्ताशय पर चर्चा करनें पर विद्युत विभाग के डी.ई. श्री मंगेशकर ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी उपभोक्ताओं को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव व अन्य कार्यो के लिए नजदीकी कार्यालय आवाजाही से जुड़ी समय व परेशानी से निदान व उपभोक्ताओं को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस एप के माध्यम से नवीनतम बिजली बिल, बिजली बिल का भुगतान, बिजली बंद की शिकायत, खपत का पैटर्न और बिजली बिल में कितनी छूट मिली इन

जैसी अन्य सभी महत्वपूर्ण बातों व पहलू की जानकारी व सुविधा मिलेगी।

इसके लिए उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर में जाकर “मोर बिजली “ लिखकर सर्च कर डाउनलोड कर सकते है। इसके माध्यम से यदि उपभोक्ता का मोबाईल नंबर लिंक नहीं है तो वह स्वयं इस एप के माध्यम से अपना बी.पी नंबर को मोबाईल नंबर से ओटीपी के द्वारा लिंक कर सकता है।अगर उपभोक्ता का मोबाईल नंबर बी.पी. नंबर लिंक है तो उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड नंबर से इस एप को लाॅगिन कर सकते है। इसके माध्यम से मासिक बिजली बिल देखने, भुगतान करने और रसीद प्राप्त करने की सुविधा है।इसी तरह पिछले  माहो कि खपत का पैटर्न देखने, बिजली बिल का भुगतान का विवरण देखने और बिजली बिल हाॅफ योजना के प्राप्त छूट का विवरण देखने व जानने के साथ ही  बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायत करने की भी सुविधा उपलब्ध है।यदि किसी उपभोक्ता को गलत मीटर रीडिंग होने, उचित समय पर मीटर रीडिंग नहीं होने या मीटर रीडिंग के समय घर बंद होने की स्थिति में उपभोक्ता अपने परिसर में लगे बिजली मीटर की वर्तमान रीडिंग को इस एप पर भेज सकेगा। मीटर रीडिंग भेजने के लिए उपभोक्ताओं को मीटर की फोटो मोबाइल से खींचकर वर्तमान रीडिंग   को दर्ज करके ऐप पर भेजना होगा। इसे संबंधित अधिकारी के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्रेषित कर दिया जाता है। इसके आधार पर संबंधित अधिकारी उचित कार्यवाही करने के उपरांत उपभोक्ता को एसएमएस के माध्यम से सूचित करेगा। उपभोक्तागण मोर बिजली ऐप के माध्यम से प्रचलित बिजली की दरें (टेरिफ) भी देख सकते हैं। इसमें ऊर्जा प्रभार, नियत प्रभार, ड्यूटी और शेष की जानकारी भी ली जा सकती है।

ऐप में हैं विभिन्न सुविधाएं-

मोबाइल नंबर को बिजली उपभोक्ता क्रमांक से लिंक करना,बिजली बंद की शिकायत दर्ज कराना,मासिक बिजली बिल देखना,क्रेडिट-डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, भारत बिल पेमेंट सर्विस, भीम-यूपीआइ, गूगल पे, फोन पे, एयरटेल, जियो मनी, वोडाफोन, एम-पैसा द्वारा ऑनलाइन बिल भुगतान सुविधा, बीते 6 माह की बिजली खपत का पैटर्न,बिजली बिल भुगतान का विवरण बिजली बिल हाफ योजना से प्राप्त छूट का विवरण,एक ही मोबाइल नंबर पर अधिकतम 5 उपभोक्ता क्रमांक लिंक करने की सुविधा,पूर्व में लिंक किए गए उपभोक्ता क्रमांक को हटाने की सुविधा, फीडबैक, सुझाव देने की सुविधा,मीटर रीडिंग भेजने की सुविधा,बिजली की दरें (टैरिफ) देखने की सुविधा मौजूद हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours