एस डी एम ने किया टीकाकरण केंद्रों का औचक निरीक्षण

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर चलाये जा रहें टीकाकरण अभियान के तहत आज दिन बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनिकेत साहू ने नगर लखनपुर- के वार्डो में बनाये गये टीकाकरण केंद्रों का औचक निरीक्षण करते हुए डियुटी में तैनात स्वास्थ अमला टीम को टीकाकरण से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण सुझाव दिये। वार्ड क्रमांक 2 झिनपुरीपारा एवं वार्ड क्रमांक 15 शिवपुर तथा अन्य दूसरे वार्डो में स्थापित टीकाकरण केंद्र में हुए टीकाकरण का आकलन करते हुए वोटर लिस्ट के आधार पर 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों के नामों को चिन्हांकित कर टीकाकरण किये जाने निर्देश दिए। साथ ही नगरवासियों से टीकाकरण कराये जाने अपील भी किया। टीकाकरण केंद्रों में टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों को धूप से बचने पंडाल लगा कर समुचित छाया व्यवस्था बनाए जाने मास्क, सेनीटाईजर, दो गज दूरी सोसल डिस्टेसिग कोविड19 नियमों में का पालन करने निर्देश दिया। इसी फेहरिस्त में एस डी एम ने जिला सहकारी बैंक पहुंच बैंक उपभोक्ताओं तथा बैंक कर्मचारियों को भी कोरोना संक्रमण से बचने टीका लगवाने समझाइश दिया। साथ ही शासन प्रशासन द्वारा बनाए गए कोविड19 नियमों के दायरे में रहते हुए बैंक खातों से पैसा जमा एवं आहरण करने कराने हिदायत दी गई।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू तहसीलदार, नायब तहसीलदार मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला मौजूद रहे। ने टीकाकरण कराया तथा नगर वासियों से टीकाकरण के लिए अपील किया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours