तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेषन सोसायटी द्वारा संचालित ‘‘न्यू लाईफ” इंस्टिट्यूट आॅफ नर्सिंग में विष्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यषाला का आयोजन संस्था की षिक्षिका श्रीमती मीरा के द्वारा किया गया, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विष्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। विष्व स्वास्थ्य दिवस मनाने कि शुरुआत डब्लू.एच.ओ. के द्वारा वर्ष 1950 मे हुई थी, इस वर्ष विष्व स्वास्थ्य दिवस की थीम ‘‘बिल्डींग ए फेयर हेल्थीयर वल्र्ड‘‘ है। ( एक निष्पक्ष और स्वस्थ्य दुनिया का निर्माण) इस दिन का उद्देष्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है, प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहे एवं उन्हे अच्छे ईलाज की सुविधा मिल सके। साथ ही लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरुक हो, ताकि दुनिया भर मे फैली गम्भीर बीमारीयों का रोकथाम किया जा सके, मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हमे अपनी जीवन शैली में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव जैसे- संतुलित आहार – भोजन में हरी सब्जियां, अनाज, प्रोटीन युक्त आहार, साथ ही पूरी नींद, योग एवं व्यायाम करना जरूरी है। वर्तमान मे कोविड- 19 महामारी के संक्रमण के बढ़ते मामलो के बचाव हेतु – मास्क, सोषल डिस्टन्सिंग एवं टीकाकरण के बारे में भी बताया गया।
कोविड- 19 को ध्यान में रखते हुए छात्र- छात्राओं को कार्यषाला के माध्यम से सामाजिक दूरी एवं मास्क लगा कर जागरूक किया गया, इस पूरे कार्यषाल का आयोजन संस्था के मुख्य अतिथि डाॅ. प्रिंस जायसवाल, प्राचार्या एवं समस्त फैकल्टी के उपस्थिति में किया गया।
as

+ There are no comments
Add yours