तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
थाना क्षेत्र के कुन्नी चौकी अन्तर्गत वनांचल ग्राम तिरकेला में बीते बुधवार को एक युवक ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कईनाश मझवार पिता अमरजीत मझवार उम्र 20 निवासी ग्राम तिरकेला ने क्रोधावेश में कीटनाशक ( जहर) का सेवन कर खुदकुशी कर लिया ।बताया जा रहा है कि युवक क्रोधी स्वभाव का था अक्सर परिजनों से टठाबखेडा लड़ाई झगडे करता रहता था बीते बुधवार को भी घर वालों से तकरार करके शाम को घर से निकला था परन्तु रात को वापस नहीं लौटा। गुरूवार को कुछ ग्रामीणों ने युवक को तिरकेला चिडरापारा नहर पुल के पास गीरे हुए मृत हालत देखा घर वालों को जानकारी दी। परिजनों ने चौंकी पहुंच घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच करने जुटी है।
as

+ There are no comments
Add yours