तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरोना मरीजों की संख्या अप्रैल में तेजी से बढ़ी है। कोरोना टेस्ट कराने वाले 100 व्यक्तियों में से 11वां व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है। बुधवार को वायरोलॉजी लैब में 939 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 1023 (10.97 फीसद) लोग संक्रमित पाए गए हैं। बैकुन्ठपुर में इससे पहले सितंबर 2020 में कोरोना मरीजों का आकड़ा इसके पार गया था। 10 दिन में पहले तक प्रतिदिन 50 से कम कोरोना मरीज शहर में मिल रहे थे, जो अब सैकड़ा को भी पार कर चुके हैं।
लापरवाही अब भी जारी
शहर में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है, इसके बावजूद लोग बेफ्रिक होकर बिना मास्क लगाए सड़कों और बाजारों में घूम रहे हैं। पहले के ही तरह हाथ मिला रहे हैं, गले मिल रहे हैं। गली मोहल्लों और कालोनियों में लोग मास्क से पूरी तरह से तौबा कर रहे हैं। लोग बिना मास्क लगाए एक-दूसरे के घर जा रहे हैं, साथ घूम रहे हैं। बच्चे भी सामान्य दिनों की तरह खेल रहे हैं। दुकानों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं है, ग्राहक भी बिना मास्क लगाए पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन ने अब भी मास्क न लगाने वालों पर चालान कार्रवाई में तेजी व सख्ती नही की है।

as

+ There are no comments
Add yours