3 दिनो में मिले 328 कोरोना संक्रमित, बढी चिंता

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरोना की रफ्तार जिले भर के लिए चिंता का सिग्नल भेज रही है। गुरुवार को करीब 115 कोरोना संक्रमित मिले। जिले में कोरोना की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। जिले में कोरोना के कुल एक्टिव मामले बढ़कर 621 हो गई है। कोरिया जिले में अब कोरोना बेकाबू होता नजर आ रहा है। यहां हालात यह हो चुके हैं कि अस्पतालों में जगह कम पड़ रही है।

पिछले 3 दिनो में कोरोना का कहर

कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। वायरस की दूसरी लहर ने हर किसी को डरा दिया है। पिछले 3 दिनो में जिले में बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए है। बीते महज 3 दिनों में ही जिले में कोरोना के 328 मामले सामने आए है। हालांकि तेज हुई कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए प्रशासन ने जिले में धारा 144 और नाइट कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध पहले ही लगा दिए है।

वायरस को रोकने हर चीज जरूरी

जिले में बेकाबू होते कोरोना पर काबू पाने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव कोशिश का दावा कर रहा है। पिछले एक सप्ताह से जिले में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। अगर पॉजिटिविटी रेट बढ़ती है तो स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है। इसलिए हमें वायरस को फैलने से रोकने के लिए हर चीज करने की जरूरत है। लोगों से अपील की जा रही कि वे मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours