ग्रामिण की मांग पर रनई में षुरु हुआ एनएच पर नाली निर्माण

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


एक ग्रामीण ने गांव की जरूरतों को पूरा करने के लिए नेशनल हाईवे 73 के निर्माणाधीन सड़क पर नाली निर्माण नही होने पर इसकी मांग भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से की है। जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त हुई । जहां केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर आदेशित किया गया है कि ग्राम रनई में राजमार्ग क्रमांक 43 के दोनों ओर नाली निर्माण कराया जाए। गौरतलब हो कि रनई निवासी सिया राम साहू के द्वारा 6 फरवरी 2020 को पत्र लिखकर रनई गांव के मध्य से गुजरने वाली नेशनल हाईवे क्रमांक 43 के दोनों ओर ग्रामीणों की जरूरत के लिए नाली निर्माण कराए जाने की मांग की उल्लेखित है कि गांव के लगभग 2.5 किलोमीटर दायरे में नाली निर्माण प्रस्तावित नहीं था। बावजूद इसके भी एक ग्रामीण के द्वारा अपनी मांग को विभिन्न माध्यमों सेे रखते हुए भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय तक पहुंचाया गया । जिस पर केंद्रीय मंत्रालय द्वारा मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार करने के उपरांत उसे पूरा किया गया। इस संबंध में मामले में आवेदन करने वाले सिया राम साहू का कहना है कि एनएच निर्माण के दौरान पटना के समीप नाली निर्माण कर लोगों को सुविधा दी जा रही थी वहीं पर रनई में ग्रामीणों को यह सुविधा नहीं मिल रही थी।

जिसके उपरांत मैंने यह मांग पीडब्लूडी के जिला कार्यालय में किया। किंतु यहां पर जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो धीरे-धीरे मैंने अपनी मांग को भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय में भेजा और आज मांग पूरी हो जाने के उपरांत उन्होंने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को धन्यवाद देते हुए कहा है कि जायज मांग बिना किसे राजनीतिक के भी पूरा होता है यह इस बात से सिद्ध हो जाता है। सिया राम साहू का कहना है कि अब रनई में बन रही सड़क के दोनों और उच्च गुणवत्ता युक्त ढक्कन वाली नाली निर्माण कराए जाने का आदेश एनएसपीआर सड़क निर्माण कंपनी को लिखित तौर पर दे दिया गया है। जिसके बाद ग्राम रनई में ठेका कंम्पनी ने नाली निर्माण षुरु कर दिया है। सियाराम ने बताया कि बरसात के समय में बरसाती पानी एवं बेमौसम बरसात का पानी ऊंची सड़क होने के कारण घरों के अंदर चला जा रहा था। जिसके बाद गांव में पानी जमा रहने के कारण पनपने वाली कई बीमारियों को न्योता देने वाला नजर आ रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours