तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
जिले में कोरोनावायरस के प्रभाव की रोकथाम एवं आवश्यक कठोर कदम उठाने के संबंध में प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं ग्रामोद्योग विभाग की संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंह देव ने कोरिया कलेक्टर एसएन राठौर को पत्र लिखकर मांग किया है कि जिले में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए कुछ कठोर कदम उठाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
जिस तरह प्रदेश के कई जिलों में कोरोना के कारण लाॅकडाउन किया है जबकि हमारे जिले में लाखडाउन फिलहाल प्रस्तावित नहीं है। ऐसी परिस्थिति में शहर में लागू जनता कर्फ्यू का समय बढ़ाने के साथ ही मास्क एवं सेनेटाईजर के उपयोग के साथ ही जिले में लागू धारा 144 का सख्ती से पालन करने एवं प्रभावी कदम उठाए जाने की बात कही है ।
लिखे गए पत्र से यह स्पष्ट हो जाता है कि कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर सहित पूरे जिले में नाम के लिए धारा 144 लागू तो कर दी गई है जबकि ष्षहर में किसी भी प्रकार के नियंत्रण नजर नही आ रहा है। सारा खेल कागजी चल रहा । इस दौरान ना तो शहर में मास्क को लेकर कोई कड़े कदम उठाए गए हैं और ना ही महामारी की रोकथाम के प्रभावी उपाय ही नजर आ रहे हैं।
as

+ There are no comments
Add yours