डी .जे. संचालकों पर भारी पड़ रहा प्रतिबंध । जीवन यापन व किस्त जमा करना मुश्किल ।

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

जिले के डी. जे. साउंड संचालकों ने कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन सौंप कर नियम में छूट देने की मांग की है। डी. जे . संचालकों ने पत्र में कहा कि डी. जे. साउंड में प्रतिबंध लगने के कारण जीवन यापन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अन्य व्यापारियों के समान हमें भी नियम में छूट प्रदान करे। उल्लेखनीय बहुत से डी जे संचालकों द्वारा बैंक से लोन ले कर व्यवसाय कर रहे है। परंतु प्रतिबंध के कारण बैंक लोन जमा करने में काफ़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। संचालकों का कहना है कि अगर सीमित समय के लिए शादी , पार्टी व अन्य कार्यक्रम में संचालन की अनुमति दी जाए।जिससे अपने परिवार के जीवन यापन कर सके।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours