लखनपुर में संक्रमण बढ़ने से क्षेत्र में दहशत

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत लगातार कोविड-19 के पॉजिटिव संक्रमित मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है वहीं दिन शनिवार को लखनपुर क्षेत्र में 09 कोरोनावायरस पॉजिटिव संक्रमित मरीज मिले हैं दहशत व्याप्त है वहीं क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग सहित बैंकों में भी इसका पालन नहीं किया जाना एक प्रमुख कारण बना हुआ है
वही आए दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 की जांच लगातार की जा रही वही क्षेत्र के अन्य प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी कोविड-19 की जांच लगातार की जा रही है जिसके कारण क्षेत्र में लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ाई जा रही कोविड-19 के प्रभारी विनोद भार्गव से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि लखनपुर नगरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीजन मेथड से तथा एनटीपीसी आर से कोविड-19 की जांच की जा रही है
जिसमे अधिकतर एंटीजन मेथड पर जांच में कोरोनावायरस पॉजिटिव कोविड-19 के संक्रमित अधिकतर पाए जा रहे हैं जिनका उपचार के लिए होम आइसोलेट किया जा रहा है और दवाएं भी दी जा रही हैं।

वही से जिला प्रशासन के का सरगुजा कलेक्टर संजू कुमार झा के निर्देशानुसार शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है जिसका परिपालन के लिए तहसीलदार शिवानी जायसवाल नगर पंचायत सीएमओ प्रभाकर शुक्ला पुलिस थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के द्वारा आदेश का परिपालन कराई जा रही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours