महामारी नियत्रंण की कवायद……रविवार षाम से कोरिया जिले की सीमाये सील

Estimated read time 1 min read

दवा की होम डिलेवरी छोड, 19 तक जिले में सम्पूर्ण लाकडाउन

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

जिले में कोरोना मरीजों के बढ़ती संख्या को देखते हुए रविवार की षाम से कोरिया जिले में सम्पूर्ण लाॅकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। लगने वाले लाॅकडाउन को देखते हुए षनिवार को बाजार में लोग जरूरी सामान खरीदने उमड़े। इस दौरान षहर में भागदौड़ की स्थिति में लोग शारीरिक दूरी के नियमों को भूल गए। दूसरी ओर आम लोगों का भी कहना है की जिस तरह से कलेक्टर ने बढ़ते कोरोना के मरीजों को देखते हुए लाकडाउन की घोषणा की है उसको देखते हुए किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लिया जा सकता है। जो भी जरूरत का सामान है उसकी खरीदारी करने के लिए आए हैं। वहीं आम जनता का यह भी कहना है कि शुरुआत में तो 8 दिन का लाकडाउन की घोषणा कर रही है लेकिन अगर हालात बिगड़े तो यह लाकडाउन काफी लंबा भी हो सकता है। दूकानो पर सबसे अधिक जरूरत का सामान जिसमें आटा, दाल, चावल व सब्जियों की खरीदारी की।
पिछले वर्ष जब लाकडाउन लगा था तो उस समय आम जनता को जरूरत के सामान के लिए काफी परेशान होना पड़ा था। लेकिन जिस तरह से 8 दिन की लाकडाउन की घोषणा कलेक्टर ने की है उसको देखते हुए अब आम जनता किसी तरह की कोई रिस्क नहीं ले रही है और जितनी भी जरूरत का सामान है उसको बाजार से खरीद कर घरों की ओर ले जा रहे हैं। वहीं लोगों का यह भी कहना है कि सरकार तो शुरुआत में 8 दिन लाकडाउन की घोषणा करती है लेकिन फिर धीरे-धीरे लाकडाउन को बढ़ा देती है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि सप्ताह भर में जिन सामानों की बिक्री होती है उन सामानों की बिक्री लाकडाउन को देखते हुए एक ही दिन में हो गई है। जिसके कारण दुकान में भी राशन खत्म होने की कगार पर आ गया।


जिले में लाकडाउन की घोषणा के बाद किराना दुकानों, पेट्रोल पंप, सब्जी बाजारों सहित मुख्य बाजार में उपभोक्ताओं की भीड़ अचानक से बढ़ गई। किसी ने भी शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया लाकडाउन की घोषणा के बाद अचानक से बैकुन्ठपुर, मनेन्द्रगढ व चिरमिरी के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं खाद्यान्न सामग्री बेचने वालों दुकानदारों की भी चल पड़ी । विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार खाद्यान्न सामग्रियों के दाम अधिक कर दिए गए कालाबाजारी होने लगी।

लोगो में संक्रमण का नहीं है खौफ

जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के सब्जी बाजार समेत अन्य जगहों में सब्जी खरीदने लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों में कोरोना का खौफ नजर नहीं आया। कई लोग तो बिना मॉस्क के ही खरीदारी करते दिखे। वहीं शारीरिक दूरी के नियम का किसी ने पालन नहीं किया।

लाकडाउन का कड़ाई से कराएं पालन – कलेक्टर

कलेक्टर एवं जिलादंडाधिकारी एस एन राठौर ने कहा कि जिला अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र को 11 अप्रैल शाम छह बजे से 19 अप्रैल सुबह छह बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अधिकारी इसका कड़ाई से पालन कराएं। उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होने कहा कि उक्त अवधि में दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं का अनावश्यक मूल्य वृद्घि न हो, शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें और सभी जिला स्तरीय अधिकारी मुख्यालयों में रहें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग, एक्टिव सर्विलांस, होम आइसोलेशन, दवाई वितरण आदि पूर्वानुसार चलते रहेंगे। कोविड-19 टीकाकरण के लिए पंजीयन, कोविड-19 जांच हेतु मेडिकल दस्तावेज या आधार कार्ड या विधिमान्य परिचय पत्र दिखाने पर कोविड-19 टीकाकरण केंद्र, अस्पताल, पैथालाजी लैब जाने-आने की अनुमति होगी।
उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल आमजनता के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे। अपरिहार्य परिस्थितियों में जिले से अन्यत्र आने-जाने वालों का ई-पास के माध्यम से पूर्व अनुमति लिया जाना अनिवार्य होगा।

विवाह, अंत्येष्टि व दशगात्र में दस लोग को अनुमति

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी एस एन राठौर ने आदेश जारी कर कहा है की विवाह कार्यक्रम, वर अथवा वधू के निवास गृह में ही आयोजित करने की शर्त के साथ आयोजन में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या दस निर्धारित की गई है। इसी प्रकार अंत्येष्टि, दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या दस निर्धारित की गई है। उपरोक्त अवधि में रेल, बस यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों को ई-पास की आवश्यकता होगी। यात्रियों को निवास स्टेशन तक आने-जाने के लिए उनके पास उपलब्ध यात्रा टिकट ही उनका ई-पास माना जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

91 कोरोना पाॅजेटिव मिले

कोरिया जिले 1424 लोगों की सैंपल जांच की गई जिसमें कोरोना वायरस से ग्रस्त 91 पाॅजेटिव मिले। जिसमें से 47 बैकुंठपुर में पाए गए वही चिरमिरी में 20 मनेंद्रगढ़ में 7 एवं जनकपुर में 5 लोग कोरोना से ग्रस्त मिले। जिले में अब एक्टिव प्रकरणों की संख्या 655 हो गई है तो जिले में अब तक कुल कोरोना पाजेटिव मरीजों की तादाद 6793 हो गई है जबकि इस दौरान कोरोना से 46 मौते हुई हैं।

वर्जन………..


मेडिकल स्टोर को छोड़कर बाकी अन्य सारे दुकाने बंद रहेंगी । जिले से बाहर से आने जाने वाले लोगों को ई पास की जरूरत होगी । वहीं पर दूसरे जिले से चलने वाली बसों के संबंध में अभी कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिले है ।
पी वी खेज – एसडीएम खंडगवा

बसों के परिचालन बंद किए जाने के संबंध में विभाग से कोई नई दिशा निर्देश अभी तक हमें प्राप्त नहीं हुआ है। जिला प्रषासन की ओर से जारी आदेश में भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि बसों का परिचालन होगा या नहीं । इस संबंध में मैं अपने उच्च अधिकारियों से बात कर स्पष्ट कर पाऊंगा।
अरविंद भगत – जिला परिवहन अधिकारी

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours