तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
शुक्रवार की शाम के बाद रात में भी जिले में तेज हवाओ के साथ रिमझिम बारिश हुई। इसके साथ ही तेज हवा के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इस बीच मौसम विभाग ने क्षेत्र में वज्रपात की आषंका जताई थी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। साथ ही उत्तर प्रदेश के साथ बिहार से सटे एक कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र बन हुआ है। इसके कारण क्षेत्र में अगले दो दिनों तक बादल के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई। जिसके बाद ष्षनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग की माने तो पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। एक चक्रवात इस चक्रवाती परिसंचरण से पूरे छत्तीसगढ़ और पूर्वी एमपी के विदर्भ तक फैल रहा है। चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण केरल और दक्षिण तमिलनाडु के निकटवर्ती भागों में है। एक चक्रवात इस चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिणी तटीय कर्नाटक तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें जारी रहने की उम्मीद है।
as

+ There are no comments
Add yours