तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरतपुर ने बताया कि कलेक्टर एसएन राठौर द्वारा कोरिया जिला अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र को दिनांक 11.04.2021 को सायं 6 बजे से दिनांक 19.04.2021 सुबह 6 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस दौरान आपातकालीन सूचनाओं को प्राप्त कर क्रियान्वयन करने हेतु विकासखण्ड भरतपुर के तहसील कार्यालय में कंट्रोल रूम मो.नंबर 9329136860 की स्थापना कर नोडल अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। जिसके अनुसार प्रभारी सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भरतपुर सुदर्शन पैकरा एवं समयपाल, लोक निर्माण विभाग बीरेश सिंह सहायक नोडल अधिकारी होंगे।
इसी तरह महिला एवं बाल विकास विभाग भरतपुर के सहायक ग्रेड-3 राघवेन्द्र मिश्रा व भृत्य लवकेश यादव सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय भरतपुर के सहायक ग्रेड-3 पुष्पराज सिंह व डाटा एन्ट्री आपरेटर अंगद कुमार मौर्य दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़गांवखुर्द के गे्रड-2 उग्रभान प्रसाद मिश्रा व जनपद पंचायत भरतपुर के भृत्य प्रदीप कुमार भगत रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए कर्मचारी नियुक्त किये गये हैं।
as

+ There are no comments
Add yours