तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कलेक्टर एसएन राठौर द्वारा सम्पूर्ण कोरिया जिले में 11 अप्रैल से 19 अप्रैल तक कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस दौरान कोविड-19 टीकाकरण हेतु पंजीयन, कोविड-19 जांच हेतु, मेडिकल दस्तावेज या आधार कार्ड, विधिमान्य परिचय-पत्र दिखाने पर कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र अस्पताल, पैथालॉजी लैब अथवा आने-जाने की अनुमति होगी किन्तु अनावश्यक भ्रमण सख्त प्रतिबंधित रहेगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के सभी लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा है। शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार शुरू हुए टीकाकरण अभियान के अंतर्गत कोरिया जिले में अब तक 85 हजार से भी अधिक लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया है। इसमें 45 से 59 आयु वर्ग में 36 हजार 492 तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के 29 हजार 316 हितग्राही शामिल हैं।
इसके साथ ही हेल्थ केअर वर्कर में 7 हजार 304 कर्मियों ने पहला डोज तथा इन्हीं में से 5 हजार 246 स्वास्थ्य कर्मी दूसरा डोज ले चुके हैं। इसी तरह फ्रंट लाइन वर्कर में 3 हजार 665 हितग्राही पहला डोज तथा 2 हजार 280 हितग्राही दूसरा डोज ले चुके हैं।
as

+ There are no comments
Add yours