तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
जिले में एक बार फिर भयंकर महामारी का रूप ले रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बिजली उपभोक्ताओं के हित में पावर कंपनी ने कारगर कदम उठाया हैं। आंधी से तार टूटने व अन्य मरम्मत कार्यों के लिए बिजली कर्मियों को मुस्तैद किया गया है। उपभोक्ताओं को बिजली दफ्तर आने-जाने से बचने के लिए मोर बिजली ऐप सुविधा चालू है। एप को गूगल प्ले स्टोर उपभोक्ता डाउनलोड कर सकते हैं, जिसे सीएसपीडीसीएल मोर बिजली या मोर बिजली लिखकर सर्च करके इंस्टाल किया जा सकता है। विदित हो कि इस एप को गूगल द्वारा 4.3 स्टार रेकिंग प्रदान की गई है। नया बिजली कनेक्शन लेने में
उपभोक्ताओं को होने वाली कठिनाइयों और बिचैलियों से उपभोक्त ाओं को बचाने के मामले को कंपनी प्रबंधन ने गंभीरता से लिया हैं। ऐसे प्रकरणों के संबंध में पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक हर्ष गौतम सहित बिजली कनेक्शन लेने तथा अन्य कार्यों के लिए वाजिब शुल्क निर्धारित हैं। किसी भी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग की जाती है तो सप्रमाण उसकी जानकारी मिलने पर सख्त कार्रवाई अविलम्ब की जाएगी। उपभोक्ताओं को बिचैलियों के झांसे में आने के बजाय मोर बिजली एप से नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने पर जोर दिया। बिजली कनेक्शन लेने के लिए मोर बिजली एप के माध्यम से आवश्यक सभी दस्तावेजों के साथ आनलाइन आवेदन करने पर उपभोक्ताओं को शीघ्र विद्युत कनेक्शन मिल जाता हैं। नया कनेक्शन लेते समय उपभोक्ताओं को विद्युत खंभे से घर तक सर्विस लाइन के साथ साथ मीटर बोर्ड, कट आउट एवं अन्य फिटिंग सामग्री की व्यवस्था स्वयं करनी होती है। नए कनेक्शन के लिए सभी कार्रवाई पूर्णता के बाद भी अनावश्यक विलंब किया जाता है अथवा कार्य में कोताही की जा रही हो तो उपभोक्ता सीधे कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
सारे शिकायत मोबाइल से
मोर बिजली एप को एक बार मोबाइल पर डाउनलोड करने के बाद इस एप से उपभोक्ता घर बैठे बिजली बंद की शिकायत, नया कनेक्शन, नाम परिवर्तन, भार वृद्घि-कमी, बिजली बिल भुगतान, विवरण, बिजली खपत पैटर्न, मीटर रीडिंग भेजने की सुविधा, बिल की गणना, टैरिफ की जानकारी, टैरिफ परिवर्तन, मीटर परिवर्तन, हाफ रेट पर बिजली की जानकारी, विद्युत दुर्घटना की आपातकालीन शिकायत कर सकते हैं। विद्युत अधिकारीयो का कहना है कि मोर बिजली ऐप से काफी सहूलियत मिलती है।
as

+ There are no comments
Add yours