वेक्निशेन अनियमितता को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ अमला को लगाईं फटकार —-राजस्व विभाग के आला अधिकारी भी बताया जिम्मेदार

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

करोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर-क्षेत्र के अंतर्गत बनाए गए सभी टीकाकरण सेंटरों में कम उम्र के लोगों का टीकाकरण किए जाने की शिकायत होने पर 16 अप्रैल शुक्रवार को सीएमएचओ डॉ पी एस सिंह सिसोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर पहुंच स्वास्थ्य अमले का क्लास लेते हुए टीकाकरण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत को लेकर बीएमओ सहित टीकाकरण में लगे जिम्मेदार स्वास्थ्य कर्मचारियों को फटकार लगाई और गाइडलाइन के मुताबिक 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीकाकरण कराए जाने कहा।
साथ ही सीएमएचओ से-
चर्चा के दौरान बताया कि जिस तरह से 1 अप्रैल से टीकाकरण का तीसरा फेस प्रारंभ हुआ उसमें राजस्व अमला के अधिकारियों के दबाव के कारण भी कम उम्र के लोगों को टीकाकरण किया गया है इसमें राजस्व अमला भी जिम्मेदार हैं जिसके कारण कम उम्र के लोगों को टीकाकरण किया गया तथा जिस तरह से टीकाकरण में भारी अनियमितता को देखते हुए सीएमएचओ डॉ बीएस सिंह सिसोदिया के द्वारा जिस तरह से बीएमओ से चर्चा की गई उससे स्पष्ट होता है कि कम उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए मौन सहमति दी गई थी और शासन की गाइडलाइंस का खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बुनियादी सुविधाओं में मरच्यूरी शव वाहन की अव्यवस्था को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही शव वाहन व्यवस्था कराए जाने पहल करते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारी से फोन पर सम्पर्क करते हुए लखनपुर-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव वाहन उपलब्ध कराने निर्देश दिए वही मरच्युरि बनाए जाने के सवाल पर सीएमओ ने जमीन के अभाव को लेकर असमर्थता जताई और कहा अस्पताल परिसर में या आसपास अन्यत्र उपयुक्त स्थान मिलने पर मरच्युरि कक्ष का निर्माण कराई जायेगी इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर के बीएमओ डॉक्टर पीएस केरकेटा को कम उम्र के लोगों का टीकाकरण नहीं कराए जाने वनांचल ग्राम पटकुरा में बढ़ते कोरोना केश पर नियंत्रण रखें जाने निर्देश दिया गया। साथ ही सभी कोविड-19 टीका करण केंद्रों में टीका उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए नियमानुसार लोगों का वेक्सीनेशन करने तथा वाहियात अफवाहों से लोगो को बचने समझाईश देने कहा ।बीएमओ डॉ पी एस केरकेटा ने सभी टीकाकरण केंद्रों में दवाई उपलब्ध होने एवं स्वास्थ्य अमले को पूर्व में ही कोविड–19 से मुतालिक सभी नियमों से अवगत कराया जाना बताया गया साथ ही स्वास्थ्य अमला को कम उम्र वाले का टीकाकरण नहीं किए जाने सभी टीकाकरण केंद्र प्रभारियों को सूचित करने सी एम एच ओ के समक्ष स्वीकारोक्ति दी। इस मौके पर कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ विनोद भार्गव जितेश मिश्रा सहित अन्य स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहे।
1-बयान-
इस संबंध में राजस्व विभाग के तहसीलदार श्रीमती शिवानी जयसवाल इस संबंध में चर्चा किया गया कि आपके विभाग के द्वारा स्वास्थ्य विभाग पर दबाव बनाकर कम उम्र के लोगों का टीकाकरण कराया गया है इस संबंध में उनके द्वारा सीधे रूप में स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा गया कि कहीं पर भी मौखिक या लिखित रूप से हमारे द्वारा कभी भी नहीं बोला गया है क्योंकि वह खुद जांच के दायरे में हैं और श्रीमान सरगुजा कलेक्टर के सारी बातें संज्ञान में है सरगुजा कलेक्टर के निर्देशानुसार आने वाले समय में जो कम उम्र के लोगों के को टीकाकरण हुआ उसे जांच भी किया जाएगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours