थाना परिसर में कबाड़ वाहनों। तथा जप्त कोयले का अम्बार

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

थाना परिसर में कई सालों से कबाड़ वाहनों तथा जप्त कोयले के अम्बार लगें होने से परिसर का उपयोगी पर्याप्त जगह घिरा हुआ है जिससे थाना परिसर मे जगह का अभाव साफ तौर पर नजर आने लगी है। वर्षों से थाना क्षेत्र के कई मामलों में फंसे हुए कबाड़ वाहनों ने एक निश्चित स्थान को घेर रखा है। साथ ही जप्त हजारों टन अवैध कोयला से भी थाना प्रांगण बाधित हो रहा है। पूर्व में साफ़ सफाई के नजरिए से बेतरतीब पड़े वाहनों एवं जप्त कोयलों को एक निश्चित स्थान पर रखें जाने का प्रयास थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मियों द्वारा किया गया था। अब जबकि नया थाना कार्यालय भवन बन चुका है परन्तु थाना कार्यालय परिसर अव्यवस्थित ढंग से कार्यालय कम कबाड़ खाना ज्यादा लग रहा है। न्यायालीन प्रकरणों में फंसे दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों को छुड़ाने में वाहन मालिकों को कोई दिलचस्पी है और ना ही न्यायालय को सुध लेने की फुर्सत थाना परिसर में पड़े पड़े अनेकों वाहन कबाड़ होकर नेस्तनाबूत होने लगे हैं। यदि इन जप्त वाहनों तथा कोयले की निलामी न्यायालय के फैसले एवं शासन प्रशासन के दिशा निर्देश पर कर दी जाती तो एक समुचित आये विभाग को हो सकती थी साथ ही थाना परिसर भी साफ फाजिल हो सकता था।

बयान-
थाना प्रभारी स्थित श्रीकांत सिंह के द्वारा इस संबंध में पूछे जाने पर बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल एवं वाहन तथा जब्ती की कोयला की नीलामी की प्रक्रिया के लिए उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लिया जाएगा मार्गदर्शन के उपरांत आगे की कार्यवाही की जावेगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours