संसदीय सचिव ने कलेक्टर से धारा 144 के सख्ती से पालन को कहा..ताकी ब्रेक हो सके कोरोना चेन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


बैकुन्ठपुर विधायक व संसदीय सचिव अम्बिका सिंह देव ने कोरिया कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग किया है कि जिले में जारी कंटेनमेंट जोन संबंधित आदेश में आंशिक संशोधन किया जाये। उन्होने कहा है कि कंटेनमेंट जोन खोलने का समय सुबह 6 से 10 एवं पोस्ट ऑफिस एवं बैंक खुलने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया है। चुँकि संपूर्ण जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है, ग्रामीण क्षेत्र के छोटे व्यापारी जिनका जिवकोपार्जन व्यापार पर निर्भर है, उन्हे लंबी दूरी तय करके शहर तक पहुंचना पड़ता है जिस कारण इस सिमीत समय अवधि में उन्हे असहजता एवं परेशानी हो रही है। अतः जारी आदेश में समयावधि संसोधन करते हुए समय सुबह 7 से 11 बजे तक करने का कष्ट करें। इस समस्त स्थानों में कोविड-19 प्रोटोकॉल जैसे मास्क, सैनेटाइजर, सामाजिक दूरी एवं सबसे आवश्यक धारा 144 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यदि कंटेनमेंट जोन के अवधि को बढ़ाया जाता है तो उन परिस्थितियों में जिला प्रशासन द्वारा जारी दुकानों की सूची में छुटे अन्य दुकानों को भी उचित समय तक खोलने पर विचार करें ताकि उन्हें आर्थिक क्षति से बचाया जा सके।

लॉकडाउन अवधि बढ़ी तो उठानी पड़ सकती है दिक्कत

जिले में पूर्णतः लॉकडाउन का 6वे दिन सामान्य समस्याओं के बीच गुजरा। लोगों का कहना है कि अब तक तो कोई खास परेशानी नहीं हुई, लेकिन आने वाले समय में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई गई तो परेशानी बढ़ सकती है। किराना दूध व सब्जी को छोड बाकी सभी दुकाने बंद हैं। किन्तु जिले में जिस तरह के हालात है उसे देखते हुए लॉकडाउन बढ़ा तो लोगो को परेषानी हो सकती है। असल में ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी दुकानों में कई दिनों पूर्व ही सामान खत्म हो चुका है। आने-जाने की दिक्कतों के कारण कई छोटी दुकान वालों ने दुकानें बंद कर दी है।

aas

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours