3 डिग्री गिरा अधिकतम पारा, रात में पारे की उछाल से घरो में बढी बेचैनी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


शहर में लगातार ष्बादल रहने व रात में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के बीच हवा चलने से शहर की बिजली बार-बार गुल हो रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में आए बदलाव की वजह तीन दिन में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की है, लेकिन रात के पारे तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। इस कारण दिन में पड़ रही तेज गर्मी से लोगों ने कुछ हद तक राहत महसूस की। लेकिन रात में गर्मी बढ़ गई। गुरुवार, षुक्रवार व षनिवार को शहर में बादल छाए रहे। इस दौरान तेज हवा चलने के कारण लोगो का परेषानी का सामना करना पड रहा है। बादल छाए रहने के कारण पारा नीचे जा रहा है। लेकिन रात का पारा रोज एक-एक डिग्री बढ़कर 28 डिग्री पर पहुंच गया। इससे रात में लोगों को गर्मी अधिक महसूस हो रही है। जानकारी के मुताबिक 17 अप्रैल को अधिकतम पारा 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जोकि 14 अपै्रल को दिन का तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री बताया जा रहा था।
वही पर मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो से तीन दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है। इस अवधि में मौसम शुष्क रहने के साथ ही आकाश साफ रहेगा। ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा तटीय ओडिशा के ऊपर बना हुआ है। आने वाले एक दो दिनों के अंदर जिले में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। विभाग ने पहले ही संभावना जताई है कि इस साल अप्रैल से जून तक सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। बताया जा रहा है कि हवा का चक्रवाती घेरा तटीय ओडिशा के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। दूसरा ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा अंदरूनी ओडिशा के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक है। जिस कारण जिले में मौसम इस प्रकार का बना हुआ है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours