सीएम के निर्देष के बाद डोर टू डोर डिलेवरी देने वालो की जायेगी पहचान

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

जिले में लाकडाउन के दूसरे आदेष के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देष के बाद जिले में फल, सब्जी, दूध, रसोई गैस जैसी अवश्यक सेवाओं के लिए डोर-टू-डोर डिलिवरी करने वालो की जिला प्रशासन उचित व्यवस्था बनाकर आवश्यक सेवाओं की बिक्री किये जाने की तैयारी कर रहा है। लाकडाउन के दौरान पेट्रोल पंप, दवाई दुकान, रसोई गैस एजेंसी, हास्पिटल एवं पशुओं के आहार से संबंधित दुकानों को नियामुसार खोलने एवं समानों की बिक्री को करने की बात कही है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कोरिया जिला प्रशासन के द्वारा जिले के नगरिय निकायो से उनके क्षेत्र में सब्जी दुकान, राशन दुकान का व्योरा मांगा गया है, जिससे की लाकडाउन की अवधि के दौरान दुकानों को नियमानुसार खोला जा सके। साथ ही डोर-टू-डोर डिलिवरी की सेवा को भी शुरु किया जाए। जिसके बाद सब्जी विक्रेता गली मोहल्लों में घूम-घूम कर नियमों का पालन कर घरों में सेवाए दे सकेगें। किसी भी प्रकार कालाबाजारी न हो उसे देखते हुए प्रशासन ने पहले ही इस पर दिशा निर्देश जारी कर चुका है।

वहीं, मंत्रालय से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा पीडीएस के तहत राशन वितरण के लिए आदेश व दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधियों से बात की थी। तब लोगों ने कोविड काल व लाकडाउन के दौरान खाद्यान्न की उपलब्धता के संबंध में चिंता जताई थी। साथ ही अधिकारियों ने भी कोविड के प्रसार को रोकने को लेकर अपनी परेशानी से अवगत कराया था।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours