तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
मवेशियों की संक्रामक बिमारी से हो रही मौत सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकास खंड के गावों में से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है| मामला जिले के विकास खंड प्रतापपुर अंतर्गत घुई,दुलदुली, बरपटिया भेलकच्छ सहित दो दर्जन से अधिक गावों का है जहाँ ग्रामीणों के सैकड़ों पालतू जानवरों गाय, बैल की मृत्यु अचानक किसी अज्ञात बिमारी से हो चुकी है | मवेशियों की अचानक हो रही मौतों जहाँ ग्रामीणों को काफी हानि हो रही है तो दूसरी ओर दहशत का माहौल है क्योंकि ग्रामीण जहाँ एक ओर कोरोना के वैश्विक महामारी के संकट से जूझ रहे हैं तो ओर मवेशियों लगातार मौत और उससे फैलने वाले संक्रमण का खतरा बना हुआ है|ग्रामीणों ने इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल को दी जिस पर श्री अग्रवाल ने कलेक्टर सूरजपुर रणवीर शर्मा से चर्चा कर ग्रामीणों के मंशानुरूप मवेशियों के ईलाज के लिए पशु चिकित्सकों की एक टीम भेजकर ईलाज उपलब्ध कराने की बात कही तथा उन्होंने मवेशियों की हो रही मौत व संक्रमण के कारणों को जानने विशेषज्ञ को भी भेजने का आग्रह किया|ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेवटी में पदस्थ डा पटेल को सूचना देने के बाद भी उन्होंने मवेशियों का ईलाज नही किया| जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने लापरवाह व दोषी अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की|उन्होंने कहा कि समय रहते मवेशियों का ईलाज कर दिया गया होता तो किसानों को इतना बड़ा नुकसान नही उठाना पड़ता|
as

+ There are no comments
Add yours