कोरोना के कारण दूसरी बार लोगो ने घर पर मनाया रामनवमी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


कोरोना के कारण लगातार दूसरी बार लोगो ने रामनवमी घर पर ही मनाया। जबकि सामान्य परिथितयो में भगवान राम का जन्मोत्सव पर हर साल मंदिरों में बड़ा आयोजन व जगह-जगह भंडारे लगते हैं। लेकिन इस बार भी कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के कारण सभी अपने घरों में रामनवमी मना रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए इस साल नवरात्र का व्रत रखने वाले ज्यादातर भक्तों ने नौ कन्याओं के बजाय गौ पूजन किया। गौ को भोजन कराया।

मंदिरों में नहीं दिखे भक्त


लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण की वजह से मंदिरों में भक्त नहीं दिखे। सभी मंदिरों में भी पुजारियों ने पूजा अर्चना की। घरों में ज्यादातर भक्तों ने हवन करके व्रत किया। जिन घरों में नवमी पूजा होती है उन सभी ने नवमी के दिन पूजा का समापन किया। नवमी के दिन मंदिरों में मां सिद्धिदात्री की पूजा हुई। नवमी पूजा करके लोगों ने गरीब कन्याओं को भोजन कराया।

क्षेत्र में नहीं निकला जवारा जुलूस


कोरोना के कारण इस बार भी नवरात्र पर क्षेत्र में जवारा जुलूस नहीं निकाला गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार भी लोगो ने जवारे नहीं बोए गए थे। इसलिए नवमी पर जवारा जुलूस भी नहीं निकाला गया। नवमी पर जिलेभर में घरो में विशेष पूजा-अर्चना, हवन, भण्डारे आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours