तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
बेमौसम तेज बारिश म आंधी ने क्षेत्र में तांडव मचा दिया बीती रात से सुबह तक चली । इससे आम जनों को नुकसान का सामना करना पड़ा। वहीं क्षेत्र में अचानक से बारिश नही हुई। दिनभर से तेजी खिली धूप के बाद दोपहर के रात में अचानक बेहद तेज आंधी तूफान ने लोगो को हैरानी में डाल दिया। तेज आंधी एवं गरज चमक के साथ हुए बारिश ने आम से लदे पेड़ों से आम गिर गए। इससे आम उत्पादकों को बड़ा नुकसान होने की आशंका है। मंगलवारकी रात 10 बजे आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। ऐसे में आंधी से लगभग 20 फिसद आम के फल पेडों से टूटकर गिर गए। इससे आम का उत्पादन प्रभावित होने के आसार बढ़ गए हैं। तेज आंधी के कारण आम की फसल में नुकसान हुआ है। धुलाई व कीटनाशकों दवाओं का प्रयोग कर आम की जो फसल बेहतर हुई थी उसे आंधी और बारिश ने नुकसान पहुंचाया है। इससे आम उत्पादकों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
लगातार बिगड़ रहे मौसम से चिंता में किसान
लगातार बिगड़ रहे मौसम के मिजाज ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। किसानों की मानें तो फसल कटने एवं थ्रेसिंग होने में तकरीबन पंद्रह दिन लग जाएंगे। ऐसे में आगे यदि तेज बरसात हुई तो किसानों को काफी नुकसान होगा। किसानो का कहना है कि आंधी ने ग्रामीण अंचलों में कहर बरपाया है। इससे गेहूं और आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। पेड़ों से आम टूटकर गिर गए हैं। वहीं, गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। इससे गेहूं किसान और आम के उत्पादक दोनों परेशान हैं।
as

+ There are no comments
Add yours