सूरजपुर जिला भाजपा की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राज्य सरकार की विफलता के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता 24 अप्रैल को अपने घरों के सामने धरना देंगे|भाजपा जिला सूरजपुर की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी राजा पांडेय ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राज्य सरकार पूरी तरह विफल हो गई है प्रदेश में कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की जांच रिपोर्ट एक एक सप्ताह में आ रही है|उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कोरोना के ईलाज में प्रयुक्त होने वाले रेमडेशिविर इंजेक्शन के कालाबाजारी को नही रोक पा रही है यही कारण है कि जरूरतमंदों को यह इंजेक्शन नही मिल पा रहा है|

भाजपा इसका पूरजोर विरोध करेगी तथा राज्य सरकार के नाकामी के खिलाफ 24 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों के सामने कोविड नियमों का पालन करते हुए दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक सांकेतिक धरना देंगे| उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया महामारी के संकंट काल में जरूरत मंद लोगों तक राशन व दवाई उपलब्ध कराएं|भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता कोविड के इस महामारी के दौर में खुद को सुरक्षित रखते हुए अपने आसपास के लोगों की मदद करें||

कोरोना की दूसरी लहर को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह लापरवाह बनी रही इसका नतीजा यह है कि मरीज ईलाज के लिए भटक रहे हैं|इस आपदा के काल में भाजपा कार्यकर्ता बुजुर्गों, बीमार लोगों को मदद पहुंचाने के लिए आगे आएं|इस दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारी , मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष व महामंत्री तथा सभी वरिष्ठ जन वर्चुअली बैठक में सम्मिलित हुए|

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours