नागरिकों को संक्रमण से सुरक्षा व लाकडाउन का पालन कराने पुलिस 24 घंटे मुस्तैद
तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के निर्देशन में कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जिले की पुलिस ने कमर कसी हुई है परंतु कुछ लापरवाह बेवजह घरों से निकलकर सड़कों अथवा अन्य सार्वजनिक स्थल में आ जा रहे हैं। पुलिस ऐसे लापरवाहों से सख्ती से निपट रही है।

तमाम लापरवाहों के विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस ने पिछले 3 दिनों में ऐसे ही 544 लोगों के विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही करते हुए 1 लाख 27 हजार 5 सौ रूपये का समन शुल्क लिया है। वहीं प्रशासनिक अमला बिना मास्क के घुमने वाले लोगों के विरूद्व भी चालानी कार्यवाही कर रही है।
लाकडाउन व कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए पुलिस के अधिकारी और जवान 24 घंटे सड़कों पर मुस्तैद नजर आ रहे हैं आने जाने वालों की चेकिंग की जा रही है वही जरूरी सेवा से जुड़े वाहनों के चालकों से पूछताछ के बाद उन्हें आने-जाने दिया जा रहा है। दिन और रात सड़क के चैराहे व सीमा के चेकपोस्ट पर पुलिस व प्रशासनीक अमला डटा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने कहा कि जिले की पुलिस ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए दृढ़ता से डटी हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत है, लोग अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, शारीरिक दूरी व मास्क के निर्देश का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस दृढ़ता से डटी हुई है।
as

+ There are no comments
Add yours