लाकडाउन में सब्जी व्यवसाई आया सामने किया पैकेट बना जरुरजमंदो की मदद

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

बढ़ते वैश्विक महामारी कोरोना के कारण कोरिया जिले में लगे एक सप्ताह के लॉकडॉउन को बीते 19 अप्रैल से 10 दिनों के लिए और बढ़ा देने के कारण निम्न आय वर्ग के लोगो को जरूरत के समान राशन व सब्जी की किल्लत होने लगी थी । जिसे देखते हुए फुटकर सब्जी व्यवसायी व समाजसेवी चंदन गुप्ता ने पिछले वर्ष की तरह इन जरूरतमंदों की मदद करने को ठानी और फिर सब्जी के पैकेट बनाकर अपनी टीम के साथ निकल पड़े जरूरतमंदों को घर घर सब्जी के पैकेट पहुचाने ।

  पिछले 19 अप्रैल से वे लगातार निम्न आय वर्ग के लोगो के घर घर जाकर उन्हें फ्री सब्जी के पैकेट दे रहे है । 

अब तक चंदन गुप्ता ने कोरिया कालरी, पोंडी, साजा पहाड़, प्रेम नगर, नवापारा एवं गोदरीपारा के आमानाला, बी टाइप व कोर्ट के पीछे की बस्ती में रह रहे गरीब व मजदूर वर्ग के लोगो को सब्जी के पैकेट का वितरण किया है ।

चंदन गुप्ता ने कहा है कि वे कल से जरूरतमंदों को राशन के पैकेट का भी वितरण करेंगे । चंदन गुप्ता के इस समाजसेवा की खास बात यह है कि वे सब्जी के पैकेट देते समय किसी को फोटो नही लेने देते और न ही खुद सोशल मीडिया में ऐसी फोटो पोस्ट होने देते है ।

 समाजसेवी चंदन गुप्ता के इस कार्य मे उनके साथ राजेश चौहान व राम आशीष यादव कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है ।



as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours