जिले में कोरोना विस्फोट, एक साथ मिले रिकार्ड 430 संक्रमित

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरोना वायरस का विस्फोटक प्रसार देखने को मिला है जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में रिकार्ड 430 कोरोना संक्रमित की पुष्टि की गई है। महीनों बाद जिले में एक दिन की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा सबसे बडा है। जिले स्वास्थ्य के अपडेट के अनुसार जिले में विगत 14 महिनो के दौरान कोविड-19 के 10188 मामले सामने आए हैं। जिनमें 7292 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं, जबकि 2314 लोग अब भी संक्रमित हैं।

150 गंभीर संक्रमितों का इलाज जिले के चारो कोविड अस्पतालो में चल रहा है। जिले में कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए लगभग190000 सैम्पल लिए गये, जिनमें अब तक 10188 की रिपोर्ट पाजेटिव पाई गई हैं। जिले में 67 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो अपनी जान गंवा चुके हैं। एहतियात के तौर पर पुरा जिला बीते 13 दिनो से कन्टेनमेंट जोन में बदल दिया गया है, जहां प्रशासन नजर रख रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours