गुलाब कमरो की पहल पर कोरिया जिला में स्थापित होगा ऑक्सीजन प्लांट

Estimated read time 1 min read

स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य सचिव को लिखा पत्र

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


कोरोना के इस संकटकाल में देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है ऑक्सीजन की कमी के कारण कई कोविड मरीजों की जान चली जा रही है । ऐसी स्थिति में कोरिया जिले के भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के कर्मयोगी रहनुमा विधायक गुलाब कमरो पूरी तरह से कोरिया जिले की जनता के साथ इस संकट काल में खड़े हुए हैं! कोरिया जिले में ऑक्सीजन की कमी से किसी कोविड मरीज की जान न जाए इसकी चिंता करते हुए विधायक गुलाब कमरो ने कोरिया जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को एवं कोरोना मरीजों के लिए दवाइयों की समुचित व्यवस्था करने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखा है।

विधायक गुलाब कमरो की पहल पर कोरिया जिले में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होगा जो कोरिया वासियों के लिए एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर है। कोरिया जिले में ऑक्सीजन प्लांट के लिए कोरिया जिले के संवेदनशील कलेक्टर एस एन राठौर ने डीएमएफ फंड से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने हेतु 3 करोड़ 22 लाख 37 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है । सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो कोरिया जिले में बढ़ते हुए कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए कोरिया जिला प्रशासन के साथ मिलकर पूरी तरह से प्रयासरत है।

कोरिया जिला प्रशासन कोविड मरीजों की जान की रक्षा के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहा है जिससे कोरिया जिले से कोरोना वायरस को खत्म किया जा सके। प्रभारी मंत्री डॉक्टर शिव डहरिया के अनुशंसा पर कोरिया जिला के संवेदनशील कलेक्टर एसएन राठौर ने कोरिया जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए डीएमएफ फंड से 3 करोड़ 22 लाख 37 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है । कलेक्टर श्री राठौर ने कोरिया जिले में कोरोना से लड़ने में स्वास्थ्य सुविधा में बढ़ोतरी की है। अब जरूरतमंद कोविड मरीजों को आसानी से मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours