तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही अब मौसमी बीमारी सर्दी, खांसी, बुखार, इन्फ्लुएंजा जैसे बीमारी बढ़ी है। इस कारण अब लोग कोरोना जांच के लिए बच रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने चिकित्सा दलों को अपने-अपने क्षेत्र में सर्दी, खांसी, बुखार, इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षणों वाले लोगों की पहचान कर उनका प्राथमिकता के साथ कोरोना टेस्ट करने के निर्देश दिए है। कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रिमत मरीजों की जांच एवं इलाज कर रहे चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ की सुरक्षा के साथ-साथ सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों के सम्पर्क में आए अन्य लोगों की भी 12 घंटे के भीतर पहचान कर उनका अनिवार्यतः कोविड टेस्ट किया जाए। सम्पर्क में आए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्थिति के अनुसार उन्हें कोविड अस्पताल अथवा शासन के गाइडलाइन के अनुरूप होम आइसोलेशन में रहकर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ईलाज कराने संबंधी निर्देश भी दिए गए हैं।
as

+ There are no comments
Add yours