तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
अब तक जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 12 से भी ऊपर जा पहुंची है तथा जिस रफ्तार में संक्रमण ने गति पकड़ी है तो आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और भी तेजी से बढ़ने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि राहत की बात यह कही जा सकती है कि 8 हजार से भी ज्यादा संक्रमित मरीज स्वास्थ्य लाभ लेकर अपने घरों में वापस जा चुके हैं, जबकि 89 संक्रमित मरीजों की मृत्यु भी हो चुकी है। वहीं, इन सब के बीच सरकार द्वारा जो वैक्सीन लगाने का क्रम जारी है उसमें 1 लाख से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है तथा यह क्रम निरंतर जारी है।
हालांकि 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को भी वैक्सीन एक मई से लगने के लिए पंजीयन कार्य आरम्भ है। किंतु किसी तरह तस्वीर स्पष्ट नहीं होने के चलते अब तक स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा जा सकता है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को कोरोना का टीका कब से लगाया जा सकेगा। हालांकि एक-दो दिनों में स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
बहरहाल उपरोक्त आंकड़ों के चलते बीते महीने भर से जो कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने जो कहर बरपाया है वह निसंदेह आंकड़े न केवल डरावने कह जा सकते हैं। साथ ही उन लोगों को इस बात की नसीहत देने के लिए पर्याप्त भी है कि लोग सुरक्षित अपने घरों पर रहे और शासन के दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन भी करें। आम लोग यदि अपनी महती जिम्मेदारी बखूबी से निभाते हैं तो निश्चित रूप से करोना कि इस वैश्विक महामारी की जंग में आम लोगों की ही जीत होगी।
जिले में मिले 462 नए मरीज
कोरिया जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का आंकड़ा बढ़ रहा है। कुछ दिनों पहले जहां लगातार चार सौ से ज्यादा मरीज मिल रहे है। ये आंकड़े अभी भी डराने वाले हैं, क्योंकि जिले की जनसंख्या के हिसाब से यहां काफी ज्यादा संख्या में मरीज मिल रहे हैं। षुक्रवार को 462 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 4 मरीजों की मौत हो गई है। जिले में अब एक्टीव मरीजों की संख्या 3100 पार कर गई है।
as

+ There are no comments
Add yours