तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरोना संक्रमण के कारण लोगों में दहशत है। वह अलग-अलग तरीकों से खुद का बचाव कर रहे हैं। लोग अब घर के खिड़की-दरवाजे बंद करके और घर में भी मास्क लगाकर रह रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण से बचाव करने के लिए कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है। जरूरी है कि बाहर जाते समय मास्क लगाए और शारीरिक दूरी का पालन करते रहें। साथ ही, घर का जो सदस्य बाहर जा रहा है वह घर पर भी मास्क लगाकर रखेगा तो इससे अन्य लोगों में संक्रमण का खतरा कम रहेगा। दूसरी तरफ घर को पूरी तरह पैक करना ठीक नहीं है। इसकी जगह घर को हवादार बनाने के लिए खिड़की-दरवाजे खुले रखें।
घर में मास्क लगाने की सलाह मिलने पर ये कई लोगों के दिमाग में आ रहा है कि वायरस हवा में और खिड़कियों और वेंटिलेशन की जगह से आकर उन्हें संक्रमित कर सकता है। इस सवाल के जवाब में जिले के स्वास्थ्य सलाहकार डाॅ. प्रिंस जायसवाल कहते हैं कि हवा का वेंटिलेशन जरूरी है। अगर संक्रमित व्यक्ति के कारण संक्रमण के अणु घर में हैं और कुछ अन्य व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के साथ एकदम बंद कमरे में हैं तो वे अणु वक्त के साथ और बनेंगे। इसलिए वेंटिलेशन जरूरी है।
डॉ. जायसवाल के मुताबिक, दिन में कम से कम दो बार घर के खिड़की और दरवाजे जरूर खोलने चाहिए। जो लोग घर में पूरी तरह बंद रहेंगे उनके संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है। इस समय ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाएं। शारीरिक दूरी का पालन करें और हाथा धोते रहें।
as

+ There are no comments
Add yours