लोगों ने दिखाई गैर जिम्मेदारी, अब भुगत रहा है सारा समाज, गली गली घुम रहे सुपर स्पीलिटर

Estimated read time 1 min read

जिले में हो रही प्रतिदिन 3 मौत, लाॅकडाउन बढने की संभावना प्रबल

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

जिले में कोरोना संक्रमण बढने के साथ ही अब मौत के आंकड़े में तेजी से बढ़ा है। ऐसे स्थिति में प्रशासन भी चिंता में है। क्योंकि मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे है। स्थिति ऐसी है कि लाकडाउन के बाद से सीधे 3 के पार चला गया है। कोरोना संक्रमित की मौत के बाद प्रशासन शव को अपने हैंड में रखता है। शव को सीधे अस्पताल से मुक्तिधाम ले जाया जाता है। इसके बाद कोरोना गाईडलाइन का पालन कर शव का अंतिम संस्कार किया जाता है। वैसे जिले में 28 अप्रैल सुबह 6 बजे से लाकडाउन 6 मई तक बढ़ाया जा चुका है। लेकिन वर्तमान हालत को देखते हुए छह मई के बाद भी लाकडाउन बढ़ने की संभावना बताई जा रही है। उच्च पदस्थ सूत्रों की माने तो प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले को लेकर कलेक्टर द्वारा समीक्षा की जाती है। जिले में कोरोना के दर बढ़ने साथ ही रिकवरी दर में कमी नहीं आ रही है। इसके अलावा मौत के मामले भी बढ़ रहे है। इन सब को देखते हुए अब जिला प्रशासन भी लाकडाउन के फेवर में भी है। इसके अलावा जनप्रतिनिधि भी लाकडाउन के पक्ष में है। यही कारण है कि बीते हफ्ते लोगों व जनप्रतिनिधियों की मांग पर ही पूर्ण लाकडाउन (कंटेनमेंट जोन) लागू किया गया था।

जिले में बीते साल नवंबर माह से कोरोना की स्थिति में काफी सुधार आया। तब औसतन प्रतिदिन मात्र पांच से 1-2 मरीज मिला करते थे। वे भी घर में ही रहकर पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हो जाते थे। लेकिन इसके बाद लोगों में पूर्ण रूप से कोरोना का डर खत्म होने लगा। बैकुन्ठपुर में बड़े-बड़े धार्मिक आयोजन के साथ ग्रामीण क्षेत्र में क्रिकेट प्रतियोगिता के अलावा बैकुन्ठपुर बाजार में काफी संख्या में लोग कोविड के नियमो की जिस प्रकार से धज्जिया उडाई है और जिन लोगो ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया वे अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। और एैसे गैर जिम्मेदार लोगो की वजह से आज कोरोना ताडव करता नजर आ रहा है।

लाकडाउन का असर नहीं, लगातार हो रही मौत


कोरिया जिले में 11 अप्रैल शाम 5 बजे से पूर्ण लाकडाउन (कंटेनमेंट) जोन लागू किया गया था। यह इसलिए किया गया ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके। लेकिन एक हफ्ते बीत जाने के बाद स्थिति में कोई भी सुधार नहीं हुआ है। उल्टा और संक्रमण बढ़ा है। लाकडाउन से पहले जिले में 42 की मौत हुई थी। लेकिन अब लॉकडाउन लागू होने के करीब सात दिन बाद यह आंकड़ा 89 के पार पहुंच गया है। इसके अलावा अब जिले में कोरोना खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। पूर्व में प्रतिदिन औसतन 200 कोरोना संक्रमित निकल रहे थे। विगत एक पखवाडे से लेकिन ये आंकड़ा अब 400 के पार जा रहा है। ऐसे स्थिति में आने वाले समय में फिर से लाकडाउन बढ़ाया जा सकता है। क्योंकि वर्तमान समय में कोरिया जिले में छह मई तक पूर्ण लाकडाउन लागू किया गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours