घने बादलो के बाद बूदाबांदी शुरु …….. रात में सता रही उमस

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

दिनभर बदली ने षनिवार को गर्मी से थोड़ी राहत दी। बादलों के चलते अधिकतम तापमान एक दिन पहले की अपेक्षा एक डिग्री कम रहा। लेकिन कोरिया जिले के बैकुन्ठपुर में बीती अब तक ज्यादा गर्म रात रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पहले ही ष्षनिवार को गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की संभावना जता दिया था। एक मई से वर्षा का क्षेत्र बढने की संभावना जतायी गयी है।

अप्रैल के तीसरे हफ्ते से अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस पर है। रात में भी गर्मी तेज पड़ रही है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से नीचे जा ही नहीं रहा। इस कारण गर्मी दिन-रात बेचैन कर रही है। सुबह सूर्योदय के साथ ही हवा गर्म हो जा रही है। सूर्यास्त के बाद भी गर्म हवा चलने से लोग हलकान हो रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने एक-दो दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद जताई है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours