कोविड हॉस्पिटल व केअर सेंटर में मरीजों को समुचित इलाज के लिए नोडल अधिकारी बदले गये

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरिया जिले में स्थापित कोविड हॉस्पिटल एवं कोविड केयर सेंटर की सतत निगरानी एवं अस्पताल प्रबंधन से समन्वय करते हुए कोविड मरीजों का समुचित ईलाज एवं अन्य आवश्यक सेवायें उपलब्ध कराने हेतु आदेशित नोडल अधिकारियों में आंशिक संशोधन करते हुए कलेक्टर श्री एसएन राठौर द्वारा जिन अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, इनमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कुणाल दुदावत को ई.सी.टी.एच. कोविड हास्पिटल, कंचनपुर के नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।


अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व बैकुठपुर एस.एस. दुबे को कोविड हॉस्पिटल हेतु सहायक नोडल अधिकारी तथा एस.ई.सी.एल. कोविड केअर सेंटर, रीजनल हास्पिटल चरचा हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह अनुविभागीय दण्डाधिकारी खड़गवां-चिरमिरी पी. व्ही. खेस्स को एस.ई.सी.एल. कोविड केयर सेंटर, रीजनल हास्पिटल चिरमिरी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी मनेन्द्रगढ नयनतारा सिंह तोमर को एस.ई.सी.एल. कोविड केअर सेंटर, सेन्ट्रल हास्पिटल मनेन्द्रगढ़, अनुविभागीय दण्डाधिकारी भरतपुर आर.पी. चैहान को कोविड केयर सेंटर, पोस्ट मेट्रिक कन्या छात्रावास नया भवन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री राठौर ने समस्त नोडल अधिकारियों को कोविड सेन्टर की सतत निगरानी करते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours