विक्षोभ हुआ सक्रिय दो दिनो से क्षेत्र में गरज-चमक व तेज हवाओ संग हो रही बारिष

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके सोमवार के दोपहर साढ़े 4 बजे अचानक मौसम में जबरदस्त बदलाव हो गया है। आसमान में छाए काले बादलों की वजह से गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। अचानक हुई बारिश के बाद तापमान में कमी आई है। बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश के उपर बने चक्रवाती घेरे की वजह से मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी। जिसके चलते मंगलवार को भी जिले के कई क्षेत्रो में दिन भर रुक रुक बारिश होती रही। इससे पहले बैकुन्ठपुर में सोमवार की शाम को 20 मीनट तक जमकर बारिश हुई।

7 मई तक आंधी और बारिश का अलर्ट


एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि सात तारीख तक क्षेत्र में धूल भरी आंधियों के साथ बारिश हो सकती है। आकाश में बिजली चमकने की घटने भी होने की संभावना जताई गई है। वही पर जिलों में यह बादल जमकर बरस रहे हैं। बीते दिनो में तापमान तो 40 के आसपास या इससे अधिक हो गया था जबकि 2 दिनो से बारिश और आंधी की वजह से धूप के तेवर ढीले पड़ने के पड गये हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours