कोरिया जिले में दूसरे दिन हुआ दुगुना टीकाकरण, 252 लोगो ने लिया वैक्सीन का पहला डोज

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरिया जिले में 02 मई 2021 को शुरू हुए 18-44 आयु वर्ग का कोविड 19 टीकाकरण शुरू हो गया है। शासन के निर्देशानुसार अंत्योदय कार्डधारी हितग्राहियों द्वारा टीकाकरण अभियान में शामिल होकर अब तक कुल 380 हितग्राहियों ने टीकाकरण करवाया है। 3 मई को 252 हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया है।
कोरिया जिले में 9 वैक्सीनेशन साइट तैयार किये गए हैं। जिसमें 03.05.2021 की स्थिति में विकासखण्ड बैकुंठपुर में निर्धारित वैक्सीनेशन साइट मानस भवन में 38 हितग्राहियों, विकासखण्ड खड़गवां में एनआरसी भवन तथा पीएचसी पोंड़ी बचरा में कुल 100 हितग्राहियों, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के वैक्सीनेशन साइट सीएचसी मनेन्द्रगढ़ में 40 हितग्राहियों ने टीकाकरण कराया है।


इसी तरह विकासखण्ड सोनहत में बनाये गए वैक्सीनेशन साइट सीएचसी सोनहत में 37 हितग्राहियों तथा विकासखण्ड जनकपुर के सीएचसी जनकपुर में 07 हितग्राहियों ने टीकाकरण किया गया है। नगरनिगम चिरमिरी क्षेत्र के अंतर्गत निर्धारित एसईसीएल डोमनहिल, शासकीय कन्या शाला गोदरीपारा, तथा हायर सेकंडरी स्कूल हल्दीबाड़ी में कुल 30 हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया है। उल्लेखनीय है कि 02 मई को 128 हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours