अनाचार के आरोपी को झिलमिली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

दिनांक 3 मई 2021 को झिलमिली थाना क्षेत्र की एक युवती ने थाना में रिपोर्ट कराया कि उसे महेन्द्र पैंकरा ने झांसा देकर 3 फरवरी को अपने घर ले गया और वहां जबरन अनाचार करता रहा और बीते गुरूवार को शादी करने से इंकार कर घर से भगा दिया। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 46/21 धारा 366, 376 भा.दं.सं. का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। थाना झिलमिली की पुलिस टीम ने आरोपी महेन्द्र पैंकरा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली चित्ररेखा साहू, प्रधान आरक्षक हेमंत सोनवानी, हितेश्वर राजवाड़े, आरक्षक निलेश जायसवाल, विश्वजीत सिंह, कमलेश मानिकपुरी, रामा कुमार, नोबिन लकड़ा, चंद्रदेव मरावी व महिला आरक्षक प्रफुल्ला मिंज सक्रिय रहे।

ass

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours