निर्माणाधीन खोपा तेलगांवा मार्ग का संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने किया निरीक्षण

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

सूरजपु संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े द्वारा पी.एम.जी.एस.वाई. योजना अंतर्गत निर्माणाधीन खोपा तेलगांवा मार्ग का निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो कि संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के अथक प्रयास से खोपा तेलगांवा मार्ग के निर्माण कार्य की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान किया गया है। उक्त मार्ग एक महत्वपूर्ण मार्ग है जिसकी स्थिति काफी जर्जर हो चुकी थी, जिस हेतु स्थानीय जनों द्वारा उक्त सड़क के निर्माण हेतु संसदीय सचिव से मांग किया गया था। उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े द्वारा सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति शासन द्वारा दिलाया गया।

संसदीय सचिव द्वारा निरीक्षण के दौरान गुणवत्तापूर्ण निर्माण हेतु ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा गया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, निर्माण कार्य संतोष पूर्ण पाया गया। निरीक्षण के दौरान अंशुल गोयल, रामप्रताप राजवाड़े एवं स्थानीय जन मौजूद रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours