डाक्टरो में भगवान का रुप तो मितानिन देवी का – मुख्यमंत्री

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

मुख्यमंत्री ने जिले की मितानिनों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वैश्विक आपदा के इस दौर में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार मितानिनें संक्रमण की परवाह किए बिना अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। जहां अन्य प्रदेशों में आक्सीजन, वेंटिलेटर और इंजेक्शन के लिए आपाधापी है वहीं प्रदेश में इसकी शीघ्रता से उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि स्वाथ्यगत आपदाकाल में जिस तरह डाक्टर भगवान का भूमिका निभाते हैं, ठीक वैसे ही मितानिनें देवी से कम नहीं हैं और उनके समन्वित प्रयास से पिछले साल की भांति इस साल भी सब मिलकर उक्त महामारी के खिलाफ जंग में जीत हासिल करेंगे।


गत दिवस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरिया जिले की मितानिनों एवं बहुउद्देश्यीय कार्यकताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की तथा संबंधित क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मितानिनों से गांव में कोरोना के ईलाज और बचाव के लिए उपयोग में आने वाले दवाईयों के मेडिकल किट की उपलब्धता एवं वितरण की भी जानकारी ली।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के विकासखंड बैकुंठपुर से मितानिन बिंदु पटेल एवं शिवकुमारी साहू से सीधा संवाद किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मितानिन बिंदु पटेल ने बताया कि उनके क्षेत्र अंतर्गत 60 घर हैं, जिनमें 03 लोग संक्रमित थे। दवा के सेवन से अब ठीक हो चुके हैं। इनमें एक संक्रमित को ईलाज हेतु कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। इसी तरह अन्य मितानिन शिवकुमारी साहू ने बताया कि उनके क्षेत्र में भी कुल 60 घर हैं। जहां कुल 04 कोरोना संक्रमित पाये गये, सभी मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने एमपीडब्लू कृष्ण कुमार से भी कोरोना संक्रमण की स्थिति के संबंध में चर्चा की। कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में अब तक कुल 142 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। मरीजों को उचित इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी मरीजों को कोरोना दवा किट उपलब्ध करा कर उसका सेवन शुरू करा दिया गया है। लगातार मरीजों का ऑक्सीजन लेवल की भी जांच की जाती है।

मरीजों और उनके परिजनों को कोरोना दवा किट उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें संक्रमण से बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का लगातार पालन करने और हाथों को लगातार धोते रहने, मास्क लगाये रहने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह भी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरिया, जशपुर और बस्तर संभाग के मितानिनों और बहुउद्देश्यीय कार्यकताओं से कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में चर्चा की।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours